इस मेटल स्टॉक का बड़ा तोहफा: डिविडेंड के जरिए बांटेगी ₹4300 करोड़, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
डिविडेंड के ऐलान के बावजूद आज, 23 मार्च को Vedanta का स्टॉक दबाव में नजर आया. शेयर करीब 3.9 प्रतिशत गिरकर 645 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. हालांकि, गिरावट के बावजूद स्टॉक का प्रदर्शन मजबूत रहा है. इस साल अब तक इसमें करीब 6.85 प्रतिशत का रिटर्न मिला है.
बाजार में इन दिनों भारी बिकवाली देखने को मिल रही है. इससे इतर Vedanta Ltd ने अपने निवेशकों को एक बार फिर खुश कर दिया है. कंपनी के बोर्ड ने 23 मार्च 2026 को हुई बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए तीसरा इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर 11 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इस डिविडेंड के जरिए कुल लगभग 4300 करोड़ रुपये निवेशकों में बांटे जाएंगे. कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 28 मार्च 2026 तय की है, जबकि भुगतान तय समयसीमा के भीतर किया जाएगा.

शेयर में गिरावट के बावजूद रिटर्न मजबूत
डिविडेंड के ऐलान के बावजूद आज, 23 मार्च को Vedanta का स्टॉक दबाव में नजर आया. शेयर करीब 3.9 प्रतिशत गिरकर 645 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. हालांकि, गिरावट के बावजूद स्टॉक का प्रदर्शन मजबूत रहा है. इस साल अब तक इसमें करीब 6.85 प्रतिशत का रिटर्न मिला है. पिछले एक हफ्ते में शेयर 6.35 प्रतिशत गिरा है, लेकिन तिमाही आधार पर इसमें 10.26 प्रतिशत की तेजी आई है. वहीं पिछले एक साल में यह शेयर 38.19 प्रतिशत तक चढ़ चुका है. इसके अलावा, शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से करीब 77.89 प्रतिशत ऊपर है.
फाइनेंशियल कंडीशन
Vedanta Ltd ने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 61 फीसदी बढ़कर 5,710 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू भी 37 फीसदी की मजबूत बढ़त के साथ 23,369 करोड़ रुपये रहा. इस बढ़ोतरी के पीछे LME कीमतें, बेहतर वॉल्यूम, मजबूत प्रीमियम और फॉरेक्स गेन जैसे प्रमुख कारण रहे थे.
कंपनी का कारोबार
Vedanta Limited देश की बड़ी नेचुरल रिसोर्स कंपनियों में से एक है. कंपनी जिंक, लेड, सिल्वर, कॉपर, एल्युमिनियम, आयरन और ऑयल एंड गैस जैसे कई सेगमेंट में काम करती है. इसके अलावा कंपनी पावर जेनरेशन, स्टील मैन्युफैक्चरिंग, पोर्ट ऑपरेशन और ग्लास सब्सट्रेट बिजनेस में भी मौजूद है, जिससे इसका बिजनेस काफी डाइवर्सिफाइड बनता है.
इसे भी पढ़ें- चॉइस ब्रोकरेज का बड़ा दांव! दिया 3 स्टॉक्स पर BUY कॉल, अगले हफ्ते मिल सकता है तगड़ा रिटर्न
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बड़ी खरीदारी! ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने इस स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी, खरीदे लाखों शेयर, रखें नजर
Dollar Vs Rupee: रुपया पहली बार 94 प्रति डॉलर के पार, बाजार में भारी दबाव, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?
ट्रंप का एक पोस्ट और 3% से ज्यादा उछला Gift-Nifty, MCX पर चांदी में ₹15000 की जबरदस्त रिकवरी; क्या है मामला?
