Coal India पर 2 ब्रोकरेज बुलिश, मिक्स्ड नतीजे, लेकिन ग्रोथ आउटलुक मजबूत, जानें कहां तक जाएंगे शेयर?

28 अप्रैल को Coal India का शेयर करीब 3.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 469.4 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. यह अपने 52 हफ्ते के हाई 476 रुपये के करीब है. पिछले एक हफ्ते में शेयर 6.26 प्रतिशत, तीन महीने में 11 प्रतिशत और एक साल में करीब 19.39 प्रतिशत चढ़ चुका है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,89,278 करोड़ रुपये है.

कोल इंडिया शेयर Image Credit: Getty image

Coal India Share Price : सरकारी कंपनी Coal India के Q4FY26 नतीजों को लेकर ब्रोकरेज हाउस Emkay ने मिक्स्ड प्रतिक्रिया दी है. EBITDA अनुमान के मुताबिक रहा, जबकि मुनाफा उम्मीद से बेहतर आया. इसके बावजूद रियलाइजेशन में कमजोरी देखने को मिली. यह अपने 52 हफ्ते के हाई 476 रुपये के करीब है. पिछले एक हफ्ते में शेयर 6.26 प्रतिशत, तीन महीने में 11 प्रतिशत और एक साल में करीब 19.39 प्रतिशत चढ़ चुका है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,89,278 करोड़ रुपये है.

EBITDA अनुमान के मुताबिक, PAT ने किया सरप्राइज

Q4 में कंपनी का EBITDA करीब 12,330 करोड़ रुपये रहा, जो अनुमान के अनुरूप है. वहीं PAT 10,800 करोड़ रुपये रहा, जो उम्मीद से बेहतर रहा. मुनाफे में तेजी की बड़ी वजह कर्मचारी लागत में कमी रही, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 12.8 प्रतिशत घटी. पिछली तिमाही में पे रिवीजन का वन-टाइम असर था, जो इस बार नहीं रहा. EPS करीब 17.6 रुपये रहा और कंपनी का नेट कैश सालाना आधार पर 53 प्रतिशत बढ़ा.

E-auction प्रीमियम और ग्रोथ आउटलुक

  • E-auction प्रीमियम पिछले कुछ तिमाहियों में मजबूत रहे हैं, लेकिन Q4 में QoQ आधार पर गिरावट आई. इसकी वजह कुछ सब्सिडियरी द्वारा रिजर्व प्राइस घटाना रहा, जबकि ग्लोबल कोयला कीमतें मजबूत बनी रहीं.
  • ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY27-28 के दौरान E-auction प्रीमियम करीब 55 प्रतिशत के स्तर पर बने रह सकते हैं. साथ ही, कंपनी के वॉल्यूम में 6 प्रतिशत CAGR ग्रोथ की उम्मीद है, जो देश में करीब 7 प्रतिशत पावर डिमांड ग्रोथ के अनुरूप है. इंडोनेशिया के कोयला उत्पादन में संभावित कमी (CY26 में 600 मिलियन टन का अनुमान) भी सपोर्ट दे सकती है.

रेटिंग और टारगेट

Emkay ने Coal India पर ADD रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 475 रुपये रखा है. वहीं, Elara Capital ने 522 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस बताया है.

शेयर का हाल

  • 28 अप्रैल को Coal India का शेयर करीब 3.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 469.4 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.
  • यह अपने 52 हफ्ते के हाई 476 रुपये के करीब है. पिछले एक हफ्ते में शेयर 6.26 प्रतिशत, तीन महीने में 11 प्रतिशत और एक साल में करीब 19.39 प्रतिशत चढ़ चुका है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,89,278 करोड़ रुपये है और PE रेशियो 9.3 के आसपास है.

इसे भी पढ़ें- DIIs का बड़ा दांव! इन शेयरों में 3 फीसदी तक बढ़ाई हिस्सेदारी; रडार पर रखें स्टॉक्स

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.