DIIs का बड़ा दांव! इन शेयरों में 3 फीसदी तक बढ़ाई हिस्सेदारी; रडार पर रखें स्टॉक्स
DIIs ने उलटा दांव खेलते हुए क्वालिटी कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई है. हेल्थकेयर, बैंकिंग, रियल एस्टेट और कंज्यूमर इंटरनेट जैसे सेक्टरों में यह खरीदारी दिखी है. आमतौर पर इस तरह की शांत खरीदारी आगे चलकर बड़े रेटिंग अपग्रेड का संकेत मानी जाती है.
घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DIIs ने Q4FY26 में कुछ बड़े और मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में लगातार खरीदारी की है. जहां रिटेल निवेशक बाजार की उतार-चढ़ाव से सतर्क नजर आ रहे हैं, वहीं DIIs ने उलटा दांव खेलते हुए क्वालिटी कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई है. हेल्थकेयर, बैंकिंग, रियल एस्टेट और कंज्यूमर इंटरनेट जैसे सेक्टरों में यह खरीदारी दिखी है. आमतौर पर इस तरह की शांत खरीदारी आगे चलकर बड़े रेटिंग अपग्रेड का संकेत मानी जाती है. आइए जानते हैं ऐसे 4 शेयर जहां DIIs ने भरोसा दिखाया है.
Apollo Hospitals Enterprise
Apollo Hospitals देश की सबसे बड़ी हेल्थकेयर कंपनियों में से एक है, जो हॉस्पिटल, फार्मेसी और डायग्नोस्टिक सेवाएं देती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,12,641 करोड़ रुपये है और शेयर 7,834 रुपये के आसपास बंद हुआ.
इस स्टॉक में DII की हिस्सेदारी 21.50 फीसदी से बढ़कर 22.76 फीसदी हो गई, यानी 1.26 फीसदी का इजाफा. बढ़ता हेल्थकेयर खर्च, मजबूत ब्रांड और डिजिटल प्लेटफॉर्म Apollo 24/7 कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट कर रहे हैं. साथ ही मार्जिन में सुधार और फार्मेसी-डायग्नोस्टिक बिजनेस की मजबूती इसे लंबी अवधि का अच्छा दांव बनाती है.
Eternal
Eternal, जो Zomato और Blinkit की पेरेंट कंपनी है, फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेगमेंट में तेजी से बढ़ रही है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,46,180 करोड़ रुपये है और शेयर 255 रुपये के आसपास बंद हुआ.
यहां DII की हिस्सेदारी 32.61 फीसदी से बढ़कर 35.88 फीसदी हो गई, यानी 3.27 फीसदी की तेज बढ़त. ऑनलाइन कंजम्पशन, क्विक डिलीवरी और बढ़ते ऑर्डर वॉल्यूम के चलते इस सेक्टर में लंबी ग्रोथ की उम्मीद है. यही वजह है कि बड़े निवेशक इस पर दांव लगा रहे हैं.
HDFC Bank
HDFC Bank देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है. इसका मार्केट कैप करीब 12,16,525 करोड़ रुपये है और शेयर 790 रुपये के आसपास बंद हुआ.
इस स्टॉक में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली. DII हिस्सेदारी 37 फीसदी से बढ़कर 40.14 फीसदी हो गई, यानी 3.14 फीसदी की बढ़त. यह इशारा करता है कि संस्थागत निवेशकों को बैंक की ग्रोथ, मजबूत एसेट क्वालिटी और डिपॉजिट बेस पर भरोसा है.
DLF Limited
DLF देश की सबसे बड़ी लिस्टेड रियल एस्टेट कंपनी है, जो प्रीमियम प्रोजेक्ट्स और कमर्शियल स्पेस में मजबूत पकड़ रखती है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,47,281 करोड़ रुपये है और शेयर 595 रुपये के आसपास बंद हुआ.
यहां DII हिस्सेदारी 5.78 फीसदी से बढ़कर 6.94 फीसदी हो गई, यानी 1.16 फीसदी की बढ़त. रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी, खासकर प्रीमियम हाउसिंग में बढ़ती मांग, और किराये से मिलने वाली स्थिर आमदनी कंपनी को आकर्षक बनाती है.
इसे भी पढ़ें- इन 3 शेयरों से Government of Singapore ने पूरी हिस्सेदारी बेची, पोर्टफोलियो में हुआ बड़ा बदलाव, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार गिरकर खुला, सेंसेक्स 225 अंक लुढ़का, निफ्टी 24000 के ऊपर, सरकारी बैंकों के शेयर टूटे
FIIs का डबल गेम… एक तरफ ₹1.17 लाख करोड़ की बिकवाली, लेकिन इन 4 शेयरों में 7% तक बढ़ाया दांव!
कोलकाता में ₹10000 से शुरू हुआ सफर… आज US की बड़ी कंपनी पर कब्जा, कैसे बना ये शख्स फार्मा किंग?
