Ethanol की बढ़ रही डिमांड, फिर भी 28% तक टूटे इन तीन एथेनॉल कंपनियों के शेयर, बलरामपुर चीनी मिल्स भी लिस्ट में शामिल

भारत में एथेनॉल सेक्टर तेजी से उभरता हुआ निवेश विकल्प बनता जा रहा है. बढ़ती रिन्यूएबल एनर्जी की मांग, सरकार की ब्लेंडिंग नीति और शुगर-एथेनॉल इंटीग्रेशन से कंपनियों को मजबूती मिल रही है. हालांकि कई प्रमुख शुगर कंपनियों के शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर से नीचे हैं.

एथेनॉल स्टॉक्स Image Credit: @AI/Money9live

Ethanol Stocks: भारत में एथेनॉल सेक्टर लगातार मजबूत ग्रोथ दिखा रहा है. बढ़ती रिन्यूएबल एनर्जी की मांग, सरकार की एथेनॉल ब्लेंडिंग नीति और शुगर-एथेनॉल के इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल से इस सेक्टर को लंबी अवधि में फायदा मिल रहा है. कई बड़ी कंपनियां अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही हैं और विस्तार योजनाओं पर काम कर रही हैं. हालांकि, इनमें कुछ कंपनियों के शेयर फिलहाल अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर से नीचे ट्रेड कर रहे हैं.

Balrampur Chini Mills Ltd

बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड शुगर कंपनियों में से एक है. कंपनी का कारोबार शुगर के साथ-साथ डिस्टिलरी ऑपरेशन और पावर को-जनरेशन से जुड़ा है.

कंपनी का मार्केट कैप लगभग 9,224 करोड़ रुपये है. इसका शेयर 456 रुपये पर कारोबार कर रहा है. यह शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर 627.80 रुपये से करीब 27% नीचे है. पिछले पांच साल में इसने लगभग 169% का रिटर्न दिया है.

EID Parry (India) Ltd

ईआईडी पैरी (इंडिया) लिमिटेड शुगर और एथेनॉल उत्पादन में सक्रिय है. इसके अलावा, यह फार्म इनपुट बिजनेस में भी मजबूत मौजूदगी रखती है. कंपनी, मुरुगप्पा ग्रुप का हिस्सा है, जो कृषि, इंजीनियरिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे कई क्षेत्रों में काम करता है.

कंपनी का मार्केट कैप करीब 15,933 करोड़ रुपये है. इसका शेयर 889 रुपये पर कारोबार कर रहा है. यह शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई 1,247 रुपये से लगभग 28% नीचे है. पिछले पांच साल में इसने करीब 178% का रिटर्न दिया है.

Bannari Amman Sugars Ltd

बन्नारी अम्मन शुगर्स लिमिटेड देश की प्रमुख शुगर कंपनियों में से एक है. कंपनी के तमिलनाडु और कर्नाटक में कई शुगर प्लांट और को-जनरेशन यूनिट्स हैं. इसके अलावा, कंपनी डिस्टिलरी और ग्रेनाइट प्रोसेसिंग यूनिट भी ऑपरेट करती है.

कंपनी का मार्केट कैप लगभग 4,500 करोड़ रुपये है. इसका शेयर 3,605 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. यह शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई 4,675 रुपये से करीब 19% नीचे है. पिछले पांच साल में इसने करीब 123% का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

ग्रीन अमोनिया से बदलेगी इस फर्टिलाइजर कंपनी की किस्मत, FY28 तक 73 फीसदी बढ़ाएगी प्रोडक्शन कैपेसिटी, रखें नजर

100 फीसदी रिटर्न देने वाले इस मल्टीबैगर शेयर में FIIs ने बढ़ाया दांव, DIIs और मधुसूदन केला ने की मुनाफावसूली, रखें नजर

इस हफ्ते शेयर मार्केट में क्या होगा? US Fed से लेकर Q1 FY27 रिजल्ट तक, ये 5 ट्रिगर तय करेंगे बाजार की चाल

Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस

एक हफ्ते में निवेशकों के उड़े 2.74 लाख करोड़ रुपये, HDFC Bank ने सबसे ज्यादा कराया नुकसान; देखें लिस्ट

537% रिटर्न देने वाले AI Infra Stock पर टूट पड़े FII और DII, रिकॉर्ड ऑर्डर से बढ़ा भरोसा! मजबूत हैं फाइनेंशियल्स