FII की बड़ी खरीदारी से चमका ये PSU स्टॉक, 4% उछला, कर्ज भी लगभग ना के बराबर
Engineers India Limited के शेयर FII की बड़ी खरीदारी के बाद 4% उछलकर ₹236.28 तक पहुंच गए, जिससे कंपनी का मार्केट कैप भी बढ़ गया है. कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक और भविष्य की ग्रोथ पर विदेशी निवेशकों का भरोसा दर्शाता है. Q3 FY26 में कंपनी की आय में मजबूती और बेहतर रेवेन्यू विजिबिलिटी दिख रही है.
FII Stake Increase: सरकारी इंजीनियरिंग यानी PSU कंसल्टेंसी दिग्गज Engineers India Limited के शेयरों में आज जोरदार हलचल देखने को मिली. बल्क डील की खबर सामने आते ही स्टॉक 4% चढ़कर ₹236.28 के स्तर तक पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैप भी करीब ₹12,744 करोड़ पर पहुंच गया.
FII की एंट्री से बढ़ा भरोसा
रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक BofA Securities Europe SA ने कंपनी के 45.97 लाख शेयर खरीदे, जो 0.81% हिस्सेदारी के बराबर हैं. यह सौदा करीब ₹99.8 करोड़ का रहा और खरीदारी ₹217.06 प्रति शेयर के भाव पर हुई.
यह निवेश विदेशी निवेशकों का कंपनी की वैल्यूएशन और भविष्य की ग्रोथ पर भरोसा दिखाता है. खासकर तब, जब कंपनी के पास हाइड्रोकार्बन, पेट्रोकेमिकल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में मजबूत ऑर्डर बुक मौजूद है. कंपनी का डेट टू इक्विटी रेशियो 0.01 है यानी कर्ज लगभग ना के बराबर है.
दिसंबर में भी बढ़ाई थी हिस्सेदारी
ट्रेंडलाइन के मुताबिक सितंबर तिमाही 2025 में FII की हिस्सेदारी कंपनी में 7% थी, जो बाद में दिसंबर 2025 में बढ़कर 7.7 पर्सेंट पहुंच गई गई.
तिमाही नतीजों में उछाल
- कंपनी के Q3 FY26 के आंकड़े भी दमदार रहे.
- रेवेन्यू ₹1,210 करोड़, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹765 करोड़ से 58% ज्यादा है.
- नेट प्रॉफिट ₹347 करोड़, जो पिछले साल के ₹109 करोड़ से कहीं अधिक है.
मजबूत ऑर्डर बुक
- दिसंबर 2025 तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक ₹12,538 करोड़ पर पहुंच गई है.
- कंसल्टेंसी बिजनेस का योगदान ₹7,501 करोड़ यानी 60% रहा.
- टर्नकी बिजनेस का योगदान ₹5,037 करोड़ यानी 40% रहा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
