₹60.95 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही इस टेलीकॉम इंफ्रा के शेयरों में लगे पंख, 5% चढ़ा, 3 दिन में मिला दूसरा बड़ा कॉन्‍ट्रैक्‍ट

HFCL के शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली और इंट्राडे में यह 5% उछलकर ₹72.39 तक पहुंच गया. शेयर में आई इस तेजी की वजह कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर है. इससे कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हो गई है. Q3 FY26 में कंपनी का मुनाफा 42% बढ़ा है . हालांकि शेयर अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे है, लेकिन लंबी अवधि में निवेशकों को शानदार रिटर्न दे चुका है.

HFCL Image Credit: canva

HFCL bags order: टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की प्रमुख कंपनी HFCL (Himachal Futuristic Communications Limited) के शेयरों में 17 फरवरी को जबरदस्त हलचल देखने को मिली. इंट्राडे ट्रेड में शेयर 5% उछलकर अपने इंट्रा डे हाई ₹72.39 पर पहुंच गया. शेयर में आई इस तेजी के पीछे की अहम वजह कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर है, जो ₹60.95 करोड़ का है. खास बात यह है कि HFCL को महज 3 दिन के अंदर ये दूसरा बड़ा ठेका मिला है.

ऑप्टिकल केबल्‍स का नया ऑर्डर

कंपनी ने सोमवार को फाइलिंग में बताया था कि उसे अपनी सब्सिडियरी HTL Limited के साथ मिलकर लगभग ₹60.95 करोड़ का परचेज ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर देश की एक प्रमुख निजी टेलीकॉम कंपनी से ऑप्टिकल फाइबर केबल्स की सप्लाई के लिए है.

यह प्रोजेक्ट मई 2026 तक पूरा किया जाएगा. कंपनी ने साफ किया है कि इस ऑर्डर में प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की कोई हिस्सेदारी नहीं है और यह किसी भी तरह का रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है.

एक हफ्ते में दूसरा बड़ा ऑर्डर

एचएफसीएल को इससे पहले 15 फरवरी को भी ₹42.34 करोड़ का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला था. यानी तीन दिन के अंदर ही यह दूसरा बड़ा ऑर्डर है. इससे कंपनी के ऑर्डर बुक और भविष्य की कमाई को मजबूती मिलती दिख रही है. 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी की ऑर्डर बुक ₹11,125 करोड़ पर पहुंच गई, जो पिछली तिमाही के ₹9,981 करोड़ और पिछले साल की समान तिमाही के ₹10,410 करोड़ से ज्यादा है.

कंपनी ने तिमाही के दौरान USD 192 मिलियन के एक्सपोर्ट ऑर्डर भी हासिल किए . ग्लोबल मार्केट में ऑप्टिकल फाइबर की मांग डेटा सेंटर, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और AI आधारित वर्कलोड्स की वजह से फिर से रफ्तार पकड़ रही है.

यह भी पढ़ें: भारत में लगा AI का महाकुंभ, इन स्‍टॉक्‍स की चमक सकती है किस्‍मत, ग्रोथ का दिख रहा दम

Q3 FY26 में दमदार प्रदर्शन

  • दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद से भी शेयर निवेशकों के रडार पर बना हुआ है.
    नेट प्रॉफिट 42.34% बढ़कर ₹102.7 करोड़
    रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹1,210.79 करोड़
    EBITDA ₹243.52 करोड़
    मार्जिन बढ़कर 20.11%

शेयर का प्रदर्शन

HFCL के शेयर की वर्तमान कीमत 71.58 रुपये है. सालभर का इसका प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा है. इसने 16 पर्सेंट का नेगेटिव रिटर्न दिया है. हालांकि 5 साल में इसने 161 पर्सेंट का रिटर्न दिया है. फरवरी में अब तक शेयर 5% चढ़ चुका है, लेकिन यह अभी भी सितंबर 2024 के अपने रिकॉर्ड हाई ₹93.96 से नीचे ट्रेड कर रहा है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.