इन 4 कंपनियों पर FIIs-DIIs मेहरबान! 31.7% तक बढ़ाई हिस्सेदारी, रडार पर रखें स्टॉक्स
Q4 FY26 के दौरान कई कंपनियों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. यह संकेत देता है कि बड़े निवेशकों का इन कंपनियों की ग्रोथ और भविष्य की संभावनाओं पर भरोसा मजबूत हुआ है. फार्मा, डिफेंस, माइनिंग और पावर सेक्टर की कंपनियां निवेशकों के रडार पर बनी हुई हैं.

FII-DII Increases Stakes: शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) किसी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो इसे अक्सर कंपनी के भविष्य के प्रति भरोसे का संकेत माना जाता है. Q4 FY26 के दौरान कई कंपनियों में दोनों तरह के निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. इससे संकेत मिलता है कि इन कंपनियों की ग्रोथ, बिजनेस मॉडल और आने वाले समय की संभावनाओं को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल बन रहा है.
Marksans Pharma Limited में FIIs की हिस्सेदारी दोगुनी के करीब
मार्केट कैप लगभग 9,072 करोड़ रुपये वाली इस फार्मा कंपनी के शेयर 200 रुपये (13 मई) के स्तर पर बंद हुए. मार्च 2026 तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 43.9 फीसदी रही.
सबसे खास बात यह रही कि विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी दिसंबर 2025 के 8.1 फीसदी से बढ़ाकर मार्च 2026 में 16.8 फीसदी कर दी. वहीं DIIs ने भी अपनी हिस्सेदारी 5.9 फीसदी से बढ़ाकर 6.6 फीसदी कर ली.
Gujarat Mineral Development Corporation Limited में भी बढ़ा निवेशकों का भरोसा
करीब 21,101 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली GMDC के शेयर 663.10 रुपये (13 मई) पर बंद हुए. कंपनी में गुजरात सरकार की 74 फीसदी हिस्सेदारी है.
Q4 FY26 में FIIs ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 2.30 फीसदी से बढ़ाकर 3.8 फीसदी कर ली. वहीं DIIs की हिस्सेदारी 0.86 फीसदी से बढ़कर 0.94 फीसदी हो गई.
Data Patterns (India) Limited पर संस्थागत निवेशकों की नजर
डेटा पैटर्न्स का मार्केट कैप करीब 23,491 करोड़ रुपये है और इसके शेयर 4,196 रुपये के स्तर पर बंद हुए. कंपनी में FIIs की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 के 11.5 फीसदी से बढ़कर मार्च 2026 में 12.5 फीसदी हो गई. वहीं DIIs ने भी अपनी हिस्सेदारी 10.3 फीसदी से बढ़ाकर 11.7 फीसदी कर दी.
यह भी पढ़ें: डिविडेंड देने में दिग्गज है ये ऑटो स्टॉक, TVS से लेकर Hyundai Motor जैसे धुरंधर पीछे, शेयरों में भी बंपर तेजी
Voltamp Transformers Limited में लगातार बढ़ रही संस्थागत हिस्सेदारी
करीब 9,506 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली वोल्टैम्प ट्रांसफॉर्मर्स के शेयर 9,390 रुपये पर बंद हुए. मार्च 2026 तक कंपनी में FIIs की हिस्सेदारी 21.8 फीसदी से बढ़कर 22.8 फीसदी हो गई, जबकि DIIs ने अपनी हिस्सेदारी 31.4 फीसदी से बढ़ाकर 31.7 फीसदी कर ली.
निवेशकों के लिए क्या हैं संकेत?
FIIs और DIIs द्वारा हिस्सेदारी बढ़ाना इस बात का संकेत माना जाता है कि बड़े निवेशकों को इन कंपनियों की भविष्य की ग्रोथ पर भरोसा है. हालांकि, किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले निवेशकों को कंपनी के फंडामेंटल, वैल्यूएशन और जोखिमों का विश्लेषण जरूर करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.