Q4 में इन 3 शेयरों पर FIIs-DIIs दोनों हुए मेहरबान! अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां, रडार पर रखें स्टॉक्स
Q4 FY26 के दौरान कई कंपनियां ऐसी रहीं, जिनमें FIIs और DIIs दोनों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई. इससे संकेत मिलता है कि बड़े निवेशकों को इन कंपनियों के बिजनेस मॉडल और आने वाले समय की संभावनाओं पर भरोसा है. इस लिस्ट में अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां हैं.
शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) और घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) की गतिविधियों पर निवेशकों की खास नजर रहती है. जब किसी कंपनी में दोनों तरह के बड़े निवेशक अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो इसे कंपनी के भविष्य और ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव संकेत माना जाता है. Q4 FY26 के दौरान कई कंपनियां ऐसी रहीं, जिनमें FIIs और DIIs दोनों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई. इससे संकेत मिलता है कि बड़े निवेशकों को इन कंपनियों के बिजनेस मॉडल और आने वाले समय की संभावनाओं पर भरोसा है.
Tata Technologies
Tata Technologies टाटा ग्रुप की इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट डेवलपमेंट डिजिटल सर्विस कंपनी है, जो ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस और इंडस्ट्रियल मशीनरी सेक्टर को सेवाएं देती है. कंपनी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और आईटी कंसल्टिंग जैसे क्षेत्रों में मजबूत मौजूदगी रखती है.
Q4 FY26 के दौरान कंपनी में संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ती दिखाई दी. दिसंबर 2025 में जहां FII हिस्सेदारी 5.51 फीसदी थी, वह मार्च 2026 में बढ़कर 5.77 फीसदी हो गई. वहीं DII हिस्सेदारी 2.92 फीसदी से बढ़कर 3.44 फीसदी पहुंच गई. यह बढ़ोतरी संकेत देती है कि बड़े निवेशक कंपनी की लॉन्ग टर्म ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव नजर आ रहे हैं.
Waaree Energies
Waaree Energies भारत की प्रमुख सोलर पैनल निर्माता कंपनियों में शामिल है और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की मजबूत खिलाड़ी मानी जाती है. कंपनी सोलर मॉड्यूल निर्माण के साथ EPC सेवाएं भी प्रदान करती है. भारत में स्वच्छ ऊर्जा और ग्रीन पावर पर बढ़ते फोकस का फायदा कंपनी को मिलता दिख रहा है.
Q4 FY26 में कंपनी में FIIs और DIIs दोनों ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई. FII हिस्सेदारी दिसंबर 2025 के 6.91 फीसदी से बढ़कर मार्च 2026 में 7.06 फीसदी हो गई, जबकि DII हिस्सेदारी 2.86 फीसदी से बढ़कर 4.32 फीसदी पहुंच गई. खास तौर पर घरेलू संस्थागत निवेशकों की मजबूत खरीदारी यह दिखाती है कि बाजार अब भी रिन्यूएबल एनर्जी थीम को लेकर काफी पॉजिटिव है.
Zen Technologies
Zen Technologies डिफेंस ट्रेनिंग और सिमुलेशन सिस्टम बनाने वाली कंपनी है, जो सेना और सुरक्षा एजेंसियों के लिए कॉम्बैट ट्रेनिंग सिमुलेटर, एंटी-ड्रोन सिस्टम और अन्य डिफेंस टेक्नोलॉजी समाधान तैयार करती है. आत्मनिर्भर भारत और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग पर सरकार के जोर का फायदा कंपनी को मिल रहा है.
Q4 FY26 में कंपनी में संस्थागत निवेशकों की खरीदारी काफी मजबूत रही. FII हिस्सेदारी 5.54 फीसदी से बढ़कर 5.99 फीसदी हो गई, जबकि DII हिस्सेदारी 7.86 फीसदी से बढ़कर 10.06 फीसदी पहुंच गई. घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी में 2.2 फीसदी की तेज बढ़ोतरी यह दिखाती है कि डिफेंस सेक्टर को लेकर बाजार का नजरिया काफी पॉजिटिव बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: Shipping Corporation of India, BOB समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, दिखेगी हलचल!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बाजार में भारी गिरावट के बीच 13 मई को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह
छुपा रुस्तम है यह डिफेंस स्टॉक, 1 साल में 150% उछला, 3700 करोड़ की ऑर्डर बुक से रडार पर आया शेयर
Nifty Outlook May 13: लोअर हाई और लो आखिर किस बात का दे रहे संकेत, क्या फिर आएगी भारी बिकवाली?
