इन 3 डिफेंस MF ने निवेशकों को किया मालामाल, 1 महीने में दिया 20% तक रिटर्न, Groww जैसे दिग्गज लिस्ट में शामिल

दुनियाभर में बढ़ते युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव के बीच डिफेंस सेक्टर निवेशकों की पहली पसंद बनता दिख रहा है. डिफेंस सेक्टर से जुड़े ETF म्यूचुअल फंड्स ने बीते एक महीने में शानदार रिटर्न दिया है. Mirae Asset, Motilal Oswal और Groww के डिफेंस ETF ने 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देकर बाजार में निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

Defence ETF Image Credit: Canva/ Money9

Defence ETF: दुनियाभर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच डिफेंस सेक्टर एक बार फिर निवेशकों के फोकस में आ गया है. भारत में भी डिफेंस सेक्टर से जुड़े स्टॉक्स और म्यूचुअल फंड्स ने हाल के दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है. खासतौर पर डिफेंस थीम आधारित ETF ने बीते एक महीने में निवेशकों को 20 फीसदी से अधिक का रिटर्न देकर सबका ध्यान खींचा है. इस रिपोर्ट में हम ऐसे ही तीन प्रमुख फंड Mirae Asset BSE India Defence ETF, Motilal Oswal Nifty India Defence ETF और Groww Nifty India Defence ETF के प्रदर्शन और खासियतों के बारे में समझेंगे.

Mirae Asset BSE India Defence ETF

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम Mirae Asset BSE India Defence ETF का आता है. इस फंड ने निवेशकों को बीते एक महीने में 20 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. हालांकि यह Very High रिस्क फंड है.

डिटेल्स

जानकारीवैल्यू
Expense Ratio0.34%
AUM₹47 करोड़
1M2,09,197
पी/ई रेश्यो (P/E Ratio)40.42
पी/बी रेश्यो (P/B Ratio)7.19
सोर्स – ग्रो

Motilal Oswal Nifty India Defence ETF

डिफेंस MF की लिस्ट में दूसरा नाम Motilal Oswal Nifty India Defence ETF का आता है. बीते एक महीने में इसने 19.60 फीसदी का रिटर्न दिया है. ये भी Very High रिस्क कैटेगरी में आता है.

डिटेल्स

जानकारीवैल्यू
Expense Ratio0.41%
एयूएम (AUM)₹1,127 करोड़
औसत वॉल्यूम (1M)34,27,667
पी/ई अनुपात (P/E Ratio)45.58
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)8.77
Source – Groww

Groww Nifty India Defence ETF

दमदार रिटर्न देने वाले डिफेंस MF की लिस्ट में एक नाम Groww Nifty India Defence ETF का आता है. बीते एक महीने में इसने 19.61 फीसदी का रिटर्न दिया है. रिस्कोमीटर पर इसे भी Very High कैटेगरी में रखा गया है.

डिटेल्स

जानकारीवैल्यू
Expense Ratio0.49%
एयूएम (AUM)₹252 करोड़
औसत वॉल्यूम (1M)5,23,402
पी/ई अनुपात (P/E Ratio)45.59
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)8.77
Source – Groww

यह भी पढ़ें: इस बैंकिंग स्टॉक में म्यूचुअल फंड ने बढ़ाई होल्डिंग, घाटे से मुनाफे में लौटी कंपनी, रडार पर रखें शेयर!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.