20 साल में जबरदस्त रिटर्न, ये फंड बना निवेशकों का फेवरेट, 10000 रुपये SIP से बने 1.55 करोड़!
छोटी अवधि में फंड ने अपने बेंचमार्क और कैटेगरी से बेहतर प्रदर्शन किया है. पिछले 1 साल में फंड ने 12.85 प्रतिशत रिटर्न दिया, जो बेंचमार्क के 11.40 प्रतिशत और कैटेगरी के 10.31 प्रतिशत से ज्यादा है. हालांकि लंबी अवधि में फंड का प्रदर्शन कैटेगरी के आसपास रहा.
मिडकैप कैटेगरी का चर्चित फंड Baroda BNP Paribas Mid Cap Fund लंबे समय में शानदार रिटर्न देने की वजह से निवेशकों के बीच चर्चा में है. इस फंड में 20 साल तक हर महीने 10,000 रुपये का SIP करने पर निवेश करीब 1.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. यह फंड 2 मई 2006 को लॉन्च हुआ था और इसे Value Research से 3 स्टार और Morningstar से 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है. आइए इस फंड के बारे में विस्तार से जानते हैं.
SIP रिटर्न: अलग अलग अवधि में कैसा रहा प्रदर्शन
अगर किसी निवेशक ने पिछले 10 साल तक हर महीने 10,000 रुपये निवेश किए होते, तो आज उसकी वैल्यू करीब 28.65 लाख रुपये होती, जिसमें XIRR 16.90 प्रतिशत रहा. 7 साल के SIP में यह रकम 16.24 लाख रुपये तक पहुंचती, जहां XIRR 19.09 प्रतिशत रहा. 5 साल में 10,000 रुपये का SIP बढ़कर 8.62 लाख रुपये हुआ, जबकि 3 साल में यह 4.16 लाख रुपये तक पहुंचा.
फंड हाउस का नजरिया
फंड के CIO संजय चावला के मुताबिक, 20 साल में इस फंड ने कई मार्केट साइकिल्स में अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने बताया कि मिडकैप सेगमेंट में समय के साथ बदलाव आया, नए सेक्टर उभरे, लेकिन फंड की बॉटम अप इनवेस्टमेंट स्ट्रेटेजी लगातार मजबूत रही, जिससे निवेशकों को फायदा मिला.
लंपसम निवेश का प्रदर्शन
अगर लॉन्च के समय 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया जाता, तो आज इसकी वैल्यू करीब 10.65 लाख रुपये होती, यानी CAGR 12.55 प्रतिशत. वहीं 10 साल पहले किया गया 1 लाख रुपये का निवेश आज 4.32 लाख रुपये बन चुका होता, जिसमें CAGR 15.76 प्रतिशत रहा.
बेंचमार्क और कैटेगरी से तुलना
छोटी अवधि में फंड ने अपने बेंचमार्क और कैटेगरी से बेहतर प्रदर्शन किया है. पिछले 1 साल में फंड ने 12.85 प्रतिशत रिटर्न दिया, जो बेंचमार्क के 11.40 प्रतिशत और कैटेगरी के 10.31 प्रतिशत से ज्यादा है. हालांकि लंबी अवधि में फंड का प्रदर्शन कैटेगरी के आसपास रहा, लेकिन बेंचमार्क (Nifty Midcap 150 TRI) को हर बार पीछे नहीं छोड़ पाया.
मिडकैप वैल्यूएशन और मौजूदा स्थिति
मिडकैप वैल्यूएशन अब पहले जितना महंगा नहीं है. Nifty Midcap 150 अभी अपने फेयर वैल्यू से करीब 9.6 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है. इससे संकेत मिलता है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह एंट्री का ठीक मौका हो सकता है.
फंड का पोर्टफोलियो और रिस्क प्रोफाइल
यह फंड करीब 65.59 प्रतिशत मिडकैप, 18.9 प्रतिशत स्मॉलकैप और 6.64 प्रतिशत लार्जकैप में निवेश करता है. रिस्क मेट्रिक्स की बात करें तो PE रेशियो 47.66 और PBV 10.02 है, जो थोड़ी वैल्यूएशन प्रेशर की ओर इशारा करता है.
आउटलुक
मिडकैप फंड्स का आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है. FY27 में Nifty Midcap 150 की कमाई करीब 18 प्रतिशत और FY28 में 16 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है. डोमेस्टिक डिमांड, डिजिटल ग्रोथ और इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च से मिडकैप कंपनियों को फायदा मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें- इस बैंकिंग स्टॉक का कमाल! 7 महीनों में दिया 50% रिटर्न, रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में है शामिल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
1 साल में 250% रिटर्न, Nippon India के इस इक्विटी फंड पर लगा ब्रेक; क्या अब भी निवेश का मौका?
Mutual Fund में Midcap का जलवा, ये 3 फंड बने सुपरस्टार! जानें कौन है लिस्ट में सबसे आगे?
इन 5 हाइब्रिड फंड्स ने निवेशकों को किया मालामाल, 3 साल में दिया 12.32% तक रिटर्न, जानें पूरी डिटेल्स
