एक साल में 31% उछला निफ्टी डिफेंस इंडेक्स, पहलगाम अटैक के बाद दिखी दमदार रिकवरी; इन स्टॉक्स में रैली
पहलगाम आतंकी हमले के एक साल बाद डिफेंस सेक्टर में मजबूत रैली देखने को मिली है. निफ्टी डिफेंस इंडेक्स ने 1 साल में 31 फीसदी रिटर्न दिया, जबकि कई डिफेंस स्टॉक्स में 4 फीसदी से 6 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. मजबूत ऑर्डर बुक और सरकारी फोकस से सेक्टर में ग्रोथ का मोमेंटम बरकरार है.
Pahalgam Anniversary and Defense Sector: 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को आज एक साल पूरा हो गया है. इस घटना के बाद भारत ने सुरक्षा रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की थी, जिसे देश की डिफेंस क्षमता में टर्निंग पॉइंट के तौर पर देखा गया. इस दौरान न सिर्फ सैन्य तैयारी और स्वदेशीकरण पर जोर बढ़ा, बल्कि शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर भी निवेशकों के फोकस में आ गया. इस दौरान डिफेंस स्टॉक्स के साथ साथ निफ्टी डिफेंस इंडेक्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया.
पिछले एक साल में डिफेंस सेक्टर के शेयरों ने मजबूत प्रदर्शन किया है. निफ्टी डिफेंस इंडेक्स ने इस अवधि में करीब 31 फीसदी का रिटर्न दिया है. 22 अप्रैल 2026 को, हमले की पहली बरसी पर यह इंडेक्स दिन के कारोबार में 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, जो सेक्टर में जारी सकारात्मक रुझान को दिखाता है.
इंडेक्स का ट्रेंड: लो से हाई तक मजबूत रिकवरी
पहलगाम हमले के बाद डिफेंस स्टॉक्स में तेज खरीदारी देखने को मिली थी, जिसका असर इंडेक्स पर भी साफ दिखा. निफ्टी डिफेंस इंडेक्स ने अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर 6,539 से उछलकर 9,915 का हाई बनाया और फिलहाल करीब 8,942 के आसपास ट्रेड कर रहा है. हाल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पिछले एक महीने में इंडेक्स ने करीब 21 फीसदी की तेजी दिखाई है, जबकि साल 2026 में अब तक लगभग 15 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. यह दर्शाता है कि सेक्टर में मोमेंटम केवल इवेंट-ड्रिवन नहीं, बल्कि लगातार बना हुआ है.
डिफेंस स्टॉक्स में चौतरफा तेजी
आज के कारोबार में डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर के शेयरों में व्यापक तेजी देखने को मिली. हाई मोमेंटम वाले स्टॉक्स जैसे Dynamatic Technologies, Paras Defence, Data Patterns, Cyient DLM और Unimech Aerospace में 4 फीसदी से 6 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. वहीं BEML और Garden Reach Shipbuilders जैसे शेयर 3 फीसदी से 4 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड करते नजर आए.
इसके अलावा Zen Technologies, Solar Industries, Astra Microwave, Mazagon Dock, MTAR Technologies, Cochin Shipyard, Bharat Dynamics और HAL जैसे कई शेयरों में 1 फीसदी से 2 फीसदी तक की मजबूती रही. हालांकि, कुछ शेयरों में सीमित हलचल भी देखने को मिली. Mishra Dhatu Nigam और Bharat Forge मामूली बढ़त के साथ रहे, जबकि Bharat Electronics (BEL) हल्की गिरावट में बंद हुआ.
फंडामेंटल्स का सपोर्ट: मजबूत ऑर्डर बुक और ग्रोथ विजिबिलिटी
डिफेंस कंपनियों की तेजी सिर्फ बाजार की भावना पर आधारित नहीं है, बल्कि मजबूत फंडामेंटल्स भी इसका बड़ा कारण हैं.
- Bharat Electronics (BEL) ने FY26 में करीब 75,000 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल किए, जिससे उसकी कुल ऑर्डर बुक लगभग 2.4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई. कंपनी का टर्नओवर भी 26,750 करोड़ रुपये के करीब रहा, जो सालाना आधार पर 16 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्शाता है.
- Mazagon Dock Shipbuilders भी अपने कारोबार का दायरा बढ़ा रही है. नेवी और कोस्ट गार्ड के प्रोजेक्ट्स के अलावा कंपनी अब ग्रीन एनर्जी आधारित कमर्शियल वेसल्स में भी कदम रख रही है. हाल ही में कंपनी ने शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ लगभग 39 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जिसके तहत मेथनॉल ड्यूल फ्यूल प्लेटफॉर्म सप्लाई वेसल बनाया जाएगा.
- Hindustan Aeronautics (HAL) ने भी FY26 में स्थिर प्रदर्शन दिखाया. कंपनी का रेवेन्यू करीब 32,250 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले बढ़त को दर्शाता है. हालांकि, सप्लाई चेन में दिक्कतों और वैश्विक परिस्थितियों के चलते LCA Mk1A और HTT-40 जैसे प्लेटफॉर्म की डिलीवरी पर असर पड़ा.
यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप की इस कंपनी का दमदार Q4 रिजल्ट, बोनस शेयर और डिविडेंड का ऐलान; 5 साल में 500% से ज्यादा चढ़ा भाव
हाई-ग्रोथ स्टॉक्स ने खींचा ध्यान
डिफेंस सेक्टर के कुछ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. MTAR Technologies इसका प्रमुख उदाहरण है, जिसने 2026 में अब तक 117 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. पिछले 6 महीनों में ही यह शेयर करीब 120 फीसदी उछल चुका है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
गिरते बाजार में भी टारगेट हिट करेंगे ये 3 स्टॉक, दिख रहा ब्रेकआउट; एनालिस्ट ने बताया कहां लगाए स्टॉपलॉस
1 महीने पहले लिस्ट हुई ये कंपनी, NHAI से मिल चुके हैं करोड़ों के 2 बड़े ऑर्डर; गुरुवार को फोकस में रहेंगे शेयर
Nifty Outlook April 23: गिरावट के बावजूद सपोर्ट स्तर से ऊपर निफ्टी, बुलिश पैटर्न जारी; जानें- कल कैसी रहेगी चाल
