इस बैंकिंग स्टॉक का कमाल! 7 महीनों में दिया 50% रिटर्न, रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में है शामिल
मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी में 2.42 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो 5.90 करोड़ से ज्यादा शेयरों के बराबर है. वहीं विदेशी निवेशकों (FII/FPI) ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 24.94 प्रतिशत से 26.05 प्रतिशत कर दी है.
दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल Federal Bank के शेयरों ने पिछले कुछ महीनों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. मजबूत फंडामेंटल और बेहतर एसेट क्वालिटी के दम पर यह प्राइवेट सेक्टर बैंक लगातार फोकस में बना हुआ है. पिछले 7 महीनों में यह शेयर करीब 50 प्रतिशत चढ़ चुका है. सितंबर 2025 में जहां यह 192-193 रुपये के आसपास था, वहीं अब यह बढ़कर करीब 287 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है.
Federal Bank Q4FY26 रिजल्ट: मुनाफे में बढ़त, NPA में सुधार
कंपनी के मुताबिक Q4FY26 में बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट बढ़कर 1,259.10 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1,030.23 करोड़ रुपये था. सबसे बड़ी राहत एसेट क्वालिटी में सुधार से आई है. नेट NPA घटकर 0.20 प्रतिशत रह गया, जो Q3FY26 में 0.42 प्रतिशत था. बैंक के बोर्ड ने FY26 के लिए 1.20 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी घोषित किया है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है.
रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी और संस्थागत रुझान
मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी में 2.42 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो 5.90 करोड़ से ज्यादा शेयरों के बराबर है. वहीं विदेशी निवेशकों (FII/FPI) ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 24.94 प्रतिशत से 26.05 प्रतिशत कर दी है. हालांकि म्यूचुअल फंड्स की हिस्सेदारी हल्की घटकर 38.16 प्रतिशत से 38.11 प्रतिशत हो गई है.
शेयर का प्रदर्शन और मौजूदा स्थिति
गुरुवार को शेयर हल्की तेजी के साथ करीब 286.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में इसमें करीब 2.86 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि तिमाही आधार पर यह लगभग फ्लैट रहा है. हालांकि सालभर में शेयर ने करीब 45.9 प्रतिशत का मजबूत रिटर्न दिया है. अगर 3 साल की बात करें तो इसने निवेशकों को 111 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, 5 साल में 260 फीसदी का रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 70,725.86 करोड़ रुपये है और PE रेशियो 16.28 है. शेयर अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर 302 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है.
इसे भी पढ़ें- Suzlon Energy vs Inox Wind: कौन सा शेयर देगा बेहतर रिटर्न? टारगेट और परफॉर्मेंस का पूरा हिसाब
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Suzlon Energy vs Inox Wind: कौन सा शेयर देगा बेहतर रिटर्न? टारगेट और परफॉर्मेंस का पूरा हिसाब
Ethanol Fuel Policy का असर: सरकार के नए नियमों से चमकेंगे ये 3 शेयर! रखें स्टॉक्स पर नजर
AMC स्टॉक्स होंगे अगले मल्टीबैगर? बढ़ रहा इस थीम का क्रेज, रखें इन 8 शेयरों पर नजर
