इस बैंकिंग स्टॉक में म्यूचुअल फंड ने बढ़ाई होल्डिंग, घाटे से मुनाफे में लौटी कंपनी, रडार पर रखें शेयर!

5 मई को IndusInd Bank का शेयर हल्की कमजोरी के साथ करीब 910 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में इसमें 2.84 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है, जबकि पिछले एक क्वार्टर में लगभग 0.4 प्रतिशत की हल्की कमजोरी रही है. वहीं पिछले एक साल में स्टॉक करीब 7.55 प्रतिशत ऊपर है.

IndusInd Bank Image Credit: money9

IndusInd Bank Share Price : भारत के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक IndusInd Bank ने FY26 की चौथी तिमाही में ऐसा रिजल्ट दिया है, जिसकी उम्मीद कम ही लोगों को थी. FY25 में भारी नुकसान झेलने के बाद बैंक ने Q4FY26 में वापसी करते हुए 594 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. लेकिन इस रिजल्ट से भी ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात है म्यूचुअल फंड की बढ़ती हिस्सेदारी, जो अब 25.82 से बढ़कर 29.34 फीसदी पहुंच गई है.

2900 करोड़ रुपये का बड़ा रिवर्सल

इंडसइंड बैंक के इस तिमाही रिजल्ट में सबसे बड़ा बदलाव प्रॉफिट और लॉस के बीच का फर्क है. पिछले साल इसी तिमाही में बैंक को 2329 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, जबकि इस बार 594 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. यानी लगभग 2900 करोड़ रुपये का सीधा रिवर्सल देखने को मिला है.

इस सुधार की सबसे बड़ी वजह प्रोविज़न में गिरावट है, जो 41 प्रतिशत घटकर 1482 करोड़ रुपये रह गया. इसका मतलब है कि बैंक को अब खराब लोन के लिए उतना पैसा अलग नहीं रखना पड़ रहा जितना पहले रखना पड़ता था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट 2295 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा, जबकि कुल इनकम 6085 करोड़ रुपये रही. नेट इंटरेस्ट इनकम, जो बैंक की मुख्य कमाई होती है, 4371 करोड़ रुपये रही और सालाना आधार पर 43 प्रतिशत बढ़ी.

एसेट क्वालिटी में सुधार के संकेत

बैंक की NPA यानी फंसे हुए लोन की स्थिति में भी हल्का सुधार दिखा है. ग्रॉस NPA 3.43 प्रतिशत पर आ गया है, जो पिछले क्वार्टर में 3.56 प्रतिशत था. नेट NPA 1 प्रतिशत पर स्थिर रहा है, जो प्राइवेट बैंक के हिसाब से ठीक माना जाता है.

सबसे अहम बात यह है कि नए खराब लोन यानी स्लिपेज भी घटकर 1825 करोड़ रुपये रह गए हैं, जबकि पिछली तिमाही में यह 2560 करोड़ रुपये थे. यह साफ संकेत है कि तनाव वाली स्थिति अब धीरे-धीरे कंट्रोल में आ रही है. प्रोविजन कवरेज रेश्यो भी 71 प्रतिशत पर है, जो बैंक की सुरक्षा स्थिति को मजबूत दिखाता है.

स्टॉक की चाल

5 मई को IndusInd Bank का शेयर हल्की कमजोरी के साथ करीब 910 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में इसमें 2.84 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है, जबकि पिछले एक क्वार्टर में लगभग 0.4 प्रतिशत की हल्की कमजोरी रही है. वहीं पिछले एक साल में स्टॉक करीब 7.55 प्रतिशत ऊपर है.

इसे भी पढ़ें- इस बैंकिंग स्टॉक का कमाल! 7 महीनों में दिया 50% रिटर्न, रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में है शामिल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.