इन 3 स्मालकैप शेयरों से FIIs ने बनाई दूरी, लगातार घटा रहे हैं हिस्सेदारी, रखें नजर
Smallcap शेयरों में FIIs की बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है, लेकिन हर बार यह खराब संकेत नहीं होता. Urban Company और Aavas Financiers जैसी कंपनियों में हिस्सेदारी घटी है, फिर भी इनके फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं. वहीं Mother Nutri Foods में भी गिरावट दिखी है. कई बार यह वैल्यूएशन एडजस्टमेंट या ग्लोबल कारणों से होता है.

FII Selling: Smallcap शेयरों में हाल के समय में FIIs की बिकवाली ने निवेशकों का ध्यान खींचा है. कई लोग इसे बाजार में कमजोरी का संकेत मान रहे हैं. वहीं कुछ निवेशक इसे खरीदारी का मौका भी समझ रहे हैं. सच्चाई यह है कि हर बार FIIs की बिकवाली का मतलब खराब कंपनी नहीं होता. कई बार यह सिर्फ वैल्यूएशन या ग्लोबल कारणों से होता है. ऐसे में जरूरी है कि निवेशक बिना घबराए सही जानकारी के साथ फैसला लें.
FIIs की बिकवाली से क्या संकेत
जब विदेशी निवेशक किसी शेयर में हिस्सेदारी घटाते हैं तो बाजार में चिंता बढ़ जाती है. लेकिन इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. कई बार यह सिर्फ पोर्टफोलियो बैलेंस करने की रणनीति होती है. इसके अलावा ग्लोबल मार्केट की स्थिति और ब्याज दरों में बदलाव का असर भी दिखता है. इसलिए केवल बिकवाली देखकर घबराना सही नहीं है.
Urban Company
Urban Company में FIIs ने लगातार दो तिमाही में अपनी हिस्सेदारी कम की है. सितंबर 2025 में जहां उनकी हिस्सेदारी 68 फीसदी थी, वहीं मार्च 2026 में यह घटकर करीब 55.7 फीसदी रह गई. इसके बावजूद कंपनी का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. पिछले तीन साल में इसकी बिक्री में मजबूत वृद्धि देखी गई है. कंपनी ने हाल ही में मुनाफा भी दर्ज किया है, हालांकि यह अभी शुरुआती स्तर पर है.
Aavas Financiers
Aavas Financiers में भी FIIs ने अपनी हिस्सेदारी घटाई है. मार्च 2026 तिमाही में उनकी हिस्सेदारी 16.7 फीसदी रह गई जो पहले 24.7 फीसदी थी. इसके बावजूद कंपनी के फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं. कंपनी ने पिछले पांच साल में अच्छी ग्रोथ दिखाई है और इसकी एसेट क्वालिटी भी बेहतर है. ऐसे में यह गिरावट निवेशकों के लिए नजर रखने का मौका हो सकती है.
ये भी पढ़ें- FIIs ने 17 सेक्टर्स में अपना निवेश घटाया, मजबूत ताकत बनकर उभरे DIIs; इन सेक्टर्स में दिखाया भरोसा
Mother Nutri Foods
Mother Nutri Foods में FIIs की हिस्सेदारी में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. यह दिसंबर 2025 में 12 फीसदी थी जो मार्च 2026 में घटकर करीब 4.8 फीसदी रह गई. कंपनी पीनट बटर के मैन्युफैक्चिरिंग और एक्सपोर्ट के कारोबार में है. इसके वित्तीय प्रदर्शन में भी सुधार देखा गया है. कंपनी विस्तार के लिए नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा रही है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.