5 साल में दिया 5855% रिटर्न, अब 10 टुकड़ों में बंटेगा ये FMCG स्‍टॉक, 2 महीने में लगाई 64% की छलांग, रिकॉर्ड डेट पर नजर

Manbro Industries का शेयर जबरदस्त रफ्तार में है. कंपनी ने 1:10 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है, जिससे शेयर छोटे निवेशकों के लिए ज्यादा किफायती बनेगा और लिक्विडिटी बढ़ने की उम्मीद है. बीते दो महीनों में स्टॉक करीब 64% चढ़ा है और 5 साल में 5855% का धमाकेदार मल्टीबैगर रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर चुका है. अब निवेशकों की नजर स्‍टॉक स्प्लिट के रिकॉर्ड डेट पर है.

स्टॉक स्प्लिट. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Stock Split: खाद्य उत्पादों जैसे- स्नैक्स, डेयरी, अनाज, मसाले के निर्माण, आयात-निर्यात, पैकेजिंग और व्यापार करने वाली FMCG कंपनी Manbro Industries Ltd के शेयर आजकल खूब सुर्खियां बंटोर रहे हैं. कंपनी के शेयर धड़ाधड़ भाग रहे हैं. पिछले 2 महीने में इसके शेयर करीब 64 फीसदी तक उछल चुके हैं. वहीं हाल ही में कंपनी ने स्‍टॉक स्प्लिट की घोषणा की है. जिससे शेयरों में और उछाल देखने को मिल रहा है.

कंपनी ने एक्‍सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि Manbro Industries Ltd. के बोर्ड ने 1:10 के स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दे दी है. यानी एक शेयर अब 10 टुकड़ों में बंटेंगे. कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1 शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बांटेगी. यानी अगर किसी निवेशक के पास 100 शेयर हैं तो स्प्लिट के बाद उसके पास 1,000 शेयर हो जाएंगे. हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी रिकॉर्ड डेट तय नहीं की है. इसकी जल्‍द ही घोषणा की जाएगी. कंपनी का मकसद है कि इस कदम से शेयर सस्ता होगा और रिटेल निवेशकों की भागीदारी बढ़ेगी, जिससे बाजार में लिक्विडिटी भी सुधरेगी.

शेयर ने पकड़ी रफ्तार

Manbro Industries के शेयर की रफ्तार भी कमाल की रही है. पिछले 30 दिनों में स्टॉक करीब 40% चढ़ा है और बीते दो में ये अब तक 64% की तेजी दिखा चुका है. 1 जनवरी 2026 को शेयर की कीमत 488.05 रुपये थी, जबकि 12 मार्च को ये बढ़कर 804 रुपये पर पहुंच गया है. इस लिहाज से शेयर में 64.7% का उछाल दर्ज किया गया है. हालिया तेजी ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. लॉन्‍ग टर्म में भी इसने ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है. 5 साल में इसका रिटर्न 5855% रहा है.

यह भी पढ़ें: इस डिफेंस टेक कंपनी को मिला ₹122.58 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर ने लगाई 7% की छलांग, कर्ज भी ना के बराबर

कैसा है वित्‍तीय प्रदर्शन?

फाइनेंशियल्स की बात करें तो Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 46 करोड़ रुपये रहा, जो Q2 के 14 करोड़ रुपये से करीब 229% ज्यादा है. हालांकि नेट प्रॉफिट घटकर 1.16 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले क्वार्टर में 1.76 करोड़ रुपये था. यानी कमाई बढ़ी है लेकिन मुनाफे पर दबाव दिखा है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.