30 फीसदी से ज्यादा टूटे ये 3 फंडामेंटली मजबूत शेयर, वॉचलिस्ट में करें शामिल, दे सकते हैं अच्छा रिटर्न

शेयर बाजार में Gravita India, Inox Wind और Shakti Pumps जैसे 3 शेयर अपनेऑल टाइम हाई से 30 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहे हैं. Gravita India करीब 34 फीसदी, Inox Wind 41 फीसदी और Shakti Pumps करीब 36 फीसदी नीचे है. हालांकि शेयर कीमतों में गिरावट के बावजूद कंपनियों के रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में बढ़त देखने को मिली है.

3 शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 30 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहे हैं. Image Credit: Canva/ Money9

शेयर बाजार में कई बार अच्छी कंपनियों के शेयर भी अपनेऑल टाइम हाई से काफी नीचे आ जाते हैं. इसके पीछे बाजार की कमजोरी, सेक्टर से जुड़ी चुनौतियां या निवेशकों की बिकवाली जैसे कारण हो सकते हैं. ऐसे समय निवेशक उन कंपनियों पर नजर रखते हैं जिनके कारोबार और मुनाफे में ग्रोथ बनी रहती है. Gravita India, Inox Wind और Shakti Pumps ऐसे ही तीन शेयर हैं. ये शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 30 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहे हैं. वहीं कंपनियों के रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में भी बढ़त देखने को मिली है.

Gravita India

कंपनी रीसाइक्लिंग के कारोबार में काम करती है. कंपनी लेड, एल्युमिनियम, प्लास्टिक और रबर जैसे प्रोडक्ट की रीसाइक्लिंग करती है. कंपनी का शेयर अपनेऑल टाइम हाई 2,699.85 रुपये से करीब 34 फीसदी नीचे आ गया है. शेयर की मौजूदा कीमत करीब 1,792.15 रुपये बताई गई है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 13,263.75 करोड़ रुपये है. शेयर में गिरावट के बावजूद कंपनी के कारोबार में ग्रोथ देखने को मिली है.

रेवेन्यू और प्रॉफिट बढ़ा

Q1 FY25 26 में Gravita India का रेवेन्यू 16.9 फीसदी बढ़कर 1,070 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 914.73 करोड़ रुपये था. इसी दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट भी बढ़कर 93.26 करोड़ रुपये पहुंच गया. एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 67.33 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट दोनों में बढ़त देखने को मिली है. रीसाइक्लिंग कारोबार में बढ़ती मांग कंपनी के लिए आगे भी अवसर पैदा कर सकती है.

Inox Wind ATH

Inox Wind के शेयर में भी ऑल टाइम हाई से बड़ी गिरावट देखने को मिली है. कंपनी का शेयर 258.43 रुपये केऑल टाइम हाई से करीब 41 फीसदी गिरकर 152.95 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 26,251.93 करोड़ रुपये है. Inox Wind विंड टर्बाइन जनरेटर बनाने के साथ विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए टर्नकी सॉल्यूशन भी देती है. कंपनी का कारोबार रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से जुड़ा हुआ है. इस सेक्टर की ग्रोथ पर कंपनी के भविष्य का प्रदर्शन निर्भर करेगा.

नतीजों में मजबूत सुधार

Q4 FY24 25 में Inox Wind का रेवेन्यू 132 फीसदी बढ़कर 1,310.65 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 563.07 करोड़ रुपये था. कंपनी के नेट प्रॉफिट में भी तेज बढ़त दर्ज की गई. मुनाफा 46.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 186.87 करोड़ रुपये पहुंच गया. रेवेन्यू और प्रॉफिट में यह बढ़त कंपनी के कारोबार में सुधार का संकेत देती है. हालांकि भविष्य में ऑर्डर, प्रोजेक्ट पूरे होने की रफ्तार और लागत पर नजर रखना जरूरी होगा.

Shakti Pumps

Shakti Pumps एनर्जी बचाने वाले सबमर्सिबल पंप और मोटर बनाने का काम करती है. कंपनी कृषि, औद्योगिक और घरेलू जरूरतों के लिए पंप उपलब्ध कराती है. कंपनी सोलर पंपिंग सॉल्यूशन के कारोबार में भी मौजूद है. शेयर अपनेऑल टाइम हाई 1,398 रुपये से करीब 36 फीसदी गिरकर 891.75 रुपये पर पहुंच गया है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 11,005.25 करोड़ रुपये है. शेयर में गिरावट के बावजूद कंपनी के कारोबार के आंकडों में बढ़त दिखाई दी है.

ये भी पढ़ें- Closing Bell: सेंसेक्स 331 अंक चढ़कर बंद, निफ्टी 24,150 के पार; TechM में 4% और Bajaj Auto में 2% की बढ़त

मुनाफे में भी बढ़ोतरी

Q4 FY24 25 में Shakti Pumps का रेवेन्यू 9.7 फीसदी बढ़कर 669.76 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 610.13 करोड़ रुपये था. इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 89.66 करोड़ रुपये से बढ़कर 110.23 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी के सोलर पंप कारोबार और नए ऑर्डर इसकी भविष्य की ग्रोथ के लिए अहम हो सकते हैं. हालांकि सरकारी योजनाओं, ऑर्डर और प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन का असर कंपनी के प्रदर्शन पर पड़ सकता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.