अगर देर से लागू हुआ 8वां वेतन आयोग, तो इन कर्मचारी को हो सकता है 3.45 लाख रुपये तक का नुकसान

8वें वेतन आयोग के लागू होने में देरी से केंद्रीय कर्मचारियों को बडा असर पड़ सकता है. अनुमान है कि एरियर मुख्य रूप से बेसिक सैलरी पर मिल सकता है, जबकि DA, HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर एरियर नहीं मिल सकता. 2.1 के अनुमानित फिटमेंट फैक्टर के आधार पर अगर आयोग दिसंबर 2027 में लागू होता है तो Level 3 से Level 6 कर्मचारियों को HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस में 2.66 लाख रुपये से 3.45 लाख रुपये तक का संभावित अंतर हो सकता है.

8वें वेतन आयोग में देरी होने पर Level 3 से Level 6 कर्मचारियों को लाखों रुपये का संभावित अंतर हो सकता है.

Highlights

  • 8वें वेतन आयोग में देरी होने पर Level 3 से Level 6 कर्मचारियों को लाखों रुपये का संभावित अंतर हो सकता है.
  • अनुमान के अनुसार DA, HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर एरियर मिलने की संभावना कम हो सकती है.
  • दिसंबर 2027 में लागू होने की स्थिति में Level 6 कर्मचारी को 3.45 लाख रुपये तक का संभावित नुकसान हो सकता है.

8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे बड़ा सवाल इसके लागू होने की तारीख और एरियर को लेकर है. वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जा सकती हैं. लेकिन अगर इसे लागू करने में देरी होती है तो कर्मचारियों को एरियर किस मद पर मिलेगा, यह अहम सवाल है. पिछले वेतन आयोगों के आधार पर माना जा रहा है कि एरियर मुख्य रूप से बेसिक सैलरी पर मिल सकता है. DA, HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस जैसे भत्तों पर एरियर मिलने की संभावना कम हो सकती है. ऐसे में देरी होने पर Level 3 से Level 6 तक के कर्मचारियों को लाखों रुपये का संभावित नुकसान हो सकता है.

DA पर एरियर मिलने की उम्मीद कम

केंद्रीय कर्मचारियों का DA उनकी बेसिक सैलरी के आधार पर तय होता है और इसमें साल में दो बार बदलाव किया जाता है. वेतन आयोग की अवधि खत्म होने के बाद भी DA में बदलाव जारी रहता है. उदाहरण के तौर पर 7वें वेतन आयोग की अवधि खत्म होने के बाद भी जनवरी 2026 से DA में बदलाव किया गया. इसलिए 8वें वेतन आयोग के लागू होने तक DA में बदलाव जारी रहने की उम्मीद है. DA महंगाई के आंकड़ों के आधार पर तय होता है, इसलिए इस पर अलग से एरियर मिलने की संभावना कम मानी जा रही है.

HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस का क्या होगा

HRA कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर मिलता है और शहर की कैटेगरी के हिसाब से इसकी दर अलग होती है. मौजूदा समय में X कैटेगरी के शहरों में HRA बेसिक सैलरी का 30 फीसदी, Y कैटेगरी में 20 फीसदी और Z कैटेगरी में 10 फीसदी है. हालांकि इस अनुमान में HRA की दर 24 फीसदी मानकर कैलकुलेशन किया गया है. ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी कर्मचारी के पद और तैनाती के आधार पर मिलता है. 8वां वेतन आयोग इन भत्तों की नई दरें तय कर सकता है, लेकिन इन पर एरियर मिलेगा या नहीं, यह सरकार के अंतिम फैसले के बाद ही साफ होगा.

मई 2027 में लागू होने पर कितना नुकसान

अगर 8वां वेतन आयोग मई 2027 में लागू होता है तो अनुमान के अनुसार Level 3 कर्मचारियों को HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस के एरियर में 1,87,680 रुपये तक का संभावित नुकसान हो सकता है. Level 4 के लिए यह रकम 2,03,184 रुपये हो सकती है. Level 5 कर्मचारियों का अनुमानित नुकसान 2,18,280 रुपये तक पहुंच सकता है. वहीं Level 6 कर्मचारियों को करीब 2,43,576 रुपये का संभावित नुकसान हो सकता है. यह अनुमान 2.1 फिटमेंट फैक्टर और 17 महीने की देरी को आधार मानकर लगाया गया है.

अगस्त 2027 तक देरी होने पर बढ़ेगा नुकसान

अगर 8वें वेतन आयोग का लागू होना अगस्त 2027 तक टलता है तो कर्मचारियों का संभावित नुकसान और बढ़ सकता है. Level 3 कर्मचारियों के लिए यह राशि 2,20,800 रुपये तक पहुंच सकती है. Level 4 कर्मचारियों का अनुमानित नुकसान 2,39,040 रुपये हो सकता है. Level 5 के लिए यह रकम 2,56,800 रुपये तक पहुंच सकती है. वहीं Level 6 कर्मचारियों को 2,86,560 रुपये तक का संभावित नुकसान हो सकता है. इस स्थिति में करीब 20 महीने की देरी को कैलकुलेशन का आधार बनाया गया है.

दिसंबर 2027 में लागू होने पर कितना असर

अगर 8वां वेतन आयोग दिसंबर 2027 में लागू होता है तो देरी 24 महीने तक पहुंच सकती है. इस स्थिति में Level 3 कर्मचारियों को करीब 2,66,688 रुपये का संभावित नुकसान हो सकता है. Level 4 कर्मचारियों के लिए यह राशि 2,88,576 रुपये तक पहुंच सकती है. Level 5 कर्मचारियों का संभावित नुकसान 3,09,888 रुपये हो सकता है. Level 6 कर्मचारियों के मामले में यह रकम 3,45,600 रुपये तक पहुंच सकती है. यानी लागू होने में जितनी ज्यादा देरी होगी, भत्तों से जुड़ा संभावित अंतर उतना ही बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें- FD या लिक्विड फंड: गारंटीड रिटर्न चाहिए या पैसे निकालने की आजादी? ऐसे चुनें सही विकल्प

2.1 फिटमेंट फैक्टर पर आधारित है अनुमान

इन सभी आंकडों को 2.1 के अनुमानित फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तैयार किया गया है. Level 3 की बेसिक सैलरी 21,700 रुपये से बढ़कर 45,570 रुपये और Level 6 की 35,400 रुपये से बढ़कर 74,340 रुपये मानकर कैलकुलेट की गई है. नए वेतन आयोग के बाद HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस की दरों में भी बदलाव हो सकता है. हालांकि 8वें वेतन आयोग ने अभी फिटमेंट फैक्टर और नए भत्तों की दरों का अंतिम ऐलान नहीं किया है. इसलिए कर्मचारियों को होने वाला वास्तविक फायदा या नुकसान आयोग की सिफारिशों और सरकार के फैसले के बाद ही साफ होगा.