आज मार्केट में 2 IPOs की हुई एंट्री, एक ने डुबाेए ₹55200, तो दूसरे की 5% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

Gaudium IVF & Women Health और Manilam Industries India Limited के शेयर आज बाजार में उतरे. एक के शेयरों की जहां 5 पर्सेंट प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई, वहीं दूसरे ने 20 फीसदी डिस्‍काउंट के साथ लिस्‍ट होकर निवेशकों को चपत लगाई. ग्रे मार्केट प्रीमियम में भी इनका प्रदर्शन अच्‍छा नहीं रहा था.

Gaudium IVF & Women Health and Manilam Industries India Limited IPO listing Image Credit: @Money9live

IPOs Listing: शेयर बाजार में आज दो अलग-अलग सेक्‍टर की कंपनियों के आईपीओ ने कदम रखा. एक ओर हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी Gaudium IVF & Women Health के शेयरों ने ठीक-ठाक डेब्‍यू किया. तो वहीं दूसरी ओर Manilam Industries India Limited के शेयरों ने पहले ही दिन निवेशकों को चपत लगाई. इसके शेयर 20 फीसदी डिस्‍काउंट पर लिस्‍ट हुए.

Gaudium IVF के शेयरों की लिस्टिंग

165 करोड़ रुपये का Gaudium IVF IPO 20 से 24 फरवरी तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. प्राइस बैंड 75 से 79 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. आज इसके शेयर BSE और NSE 5.06% प्रीमियम के साथ 83 रुपये पर लिस्ट हुए. हालांकि ग्रे मार्केट में इसका GMP 0 रुपये रहा, यानी शेयर इश्यू प्राइस 79 रुपये के आसपास बिना किसी प्रीमियम या डिस्काउंट के ट्रेड होने के आसार थे.

कितना हुआ था सब्‍सक्राइब?

इस पब्लिक इश्यू में 50% हिस्सा QIB, 15% NII और 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित था. यह इश्यू 20 से 24 फरवरी के बीच प्राथमिक बाजार में कुल 7.27 गुना सब्सक्राइब हुआ था.

Manilam Industries के शेयर धड़ाम

Manilam Industries के शेयर भी 27 फरवरी को NSE SME पर लिस्‍ट हुए. इसने पहले ही दिन निवेशकों को झटका दिया. ये 20 फीसदी डिस्‍काउंट के साथ 55.20 रुपये पर लिस्‍ट हुआ, जबकि इसका प्राइस बैंड 69 रुपये था. IPO का सब्सक्रिप्शन 20 से 24 फरवरी तक चला और आखिरी दिन यह 6.25 गुना सब्सक्राइब हुआ था.

कितने रुपये डुबोए?

Manilam Industries के एक लॉट में 2000 शेयर शामिल थे. रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट के लिए निवेश जरूरी था. इसके लिए उन्‍हें ₹2,76,000 का निवेश करना था. चूंकि ये अपने प्राइस बैंड 69 रुपये के मुकाबले 20 फीसदी डिस्‍काउंट पर लिस्‍ट हुए है, ऐसे में निवेशकों के एक झटके में 55,200 रुपये डूब गए.

यह भी पढ़ें: ट्रांसफार्मर ऑयल का ये है छुपा रुस्‍तम खिलाड़ी, कंपनी पर नहीं एक रुपये का भी कर्ज, Q3 रिजल्‍ट से मिला बूस्‍ट, शेयर बना रॉकेट

कंपनी का कामकाज

2015 में स्थापित यह कंपनी डेकोरेटिव लैमिनेट्स और प्लाईवुड के निर्माण व बिक्री में सक्रिय है. कंपनी ने Artistica, Vogue, Dwar और Magnificent जैसी कई कलेक्शंस लॉन्च की हैं, जो रेजिडेंशियल और कमर्शियल दोनों सेगमेंट को टारगेट करती हैं.

IPO से जुटाई गई रकम का उपयोग

Manilam Industries ने 40 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल थे. जुटाई गई राशि का उपयोग मशीनरी खरीद, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories