गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, जाने कैसा खुल सकता है आज भारतीय बाजार
आज गिफ्ट निफ्टी से संकेत आ रहे है कि आज भारतीय बाजार की शुरुआत हरे निशान में हो सकती है. आइए गिफ्ट निफ्टी समेत वैश्विक बाजार में क्या चल रहा है उसे जानते हैं.

बाजार में भारी वोलैटिलिटी है. कल फर्स्ट हाफ तक शानदार तेजी देखी जा रही थी. लेकिन सेकेंड हाफ के बाद गिरावट का सिलसिला चालू हो गया था. आज गिफ्ट निफ्टी से संकेत आ रहे है कि आज भारतीय बाजार की शुरुआत हरे निशान में हो सकती है. फिलहाल गिफ्ट निफ्टी 15 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. आइए गिफ्ट निफ्टी समेत वैश्विक बाजार में क्या चल रहा है उसे जानते हैं.
एशियन बाजारों का अपडेट
- आज गिफ्ट निफ्टी में तेजी देखी जा रही है. गिफ्ट निफ्टी में फिलहाल 15 अंक तेजी के साथ 24,236 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है.
- निक्केई 245 अंक मजबूत होकर कारोबार कर रहा है.
- सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम 0.42 फीसदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है.
- कोरिया का बाजार कॉस्पी 0.45 फीसदी नीचे कारोबार रहा है.
- हैंग सेंग 45 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है.
- ताइवान स्टॉक एक्सचेंज (TWSE) 348 अंको की भारी गिरावट देखी जा रही है.
कैसा रहा था अमेरिकी बाजार का हाल?
सोमवार को शेयर बाजार एक बार फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए, जबकि बिटकॉइन भी अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.7 फीसदी बढ़कर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट में 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई.
कैसा था कल का भारतीय बाजार?
कल यानी, 11 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था. हालांकि, आज की ट्रेडिंग के दौरान बिकवाली की रफ्तार पहले के मुकाबले थोड़ी धीमी रही थी. निफ्टी 50 आज 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 24,122 अंक पर बंद हुआ. वहीं, S&P बीएसई सेंसेक्स 14.16 अंक यानी 0.02 फीसदी की हल्की गिरावट के साथ 79,472 अंक पर बंद हुआ था. Nifty IT इंडेक्स 1.26 फीसदी की शानदार बढ़त ने बाजार के थोड़ा संभाल के रखा था.