गोल्ड-सिल्वर पर बढ़ी ड्यूटी से चमके 2 स्टॉक, इतनी फीसदी आई तेजी; जानें क्या है वजह

गोल्ड और सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी किए जाने के बाद Hindustan Zinc और Vedanta के शेयरों में तेजी देखने को मिली. बुधवार को Hindustan Zinc का शेयर करीब 4 फीसदी और Vedanta का शेयर 6 फीसदी तक चढ़ गया. विशेषज्ञों का मानना है कि इंपोर्टेड सिल्वर महंगा होने से घरेलू उत्पादकों को फायदा मिलेगा, जिससे कंपनियों की कमाई और प्रॉफिट मार्जिन मजबूत हो सकते हैं.

मेटल सेक्टर शेयर Image Credit: canva/money9live

Metal Stocks Rally: सोने और चांदी पर सरकार द्वारा इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का असर अब शेयर बाजार में भी दिखाई देने लगा है. बुधवार को Hindustan Zinc और Vedanta के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. Hindustan Zinc का शेयर करीब 4 फीसदी तक उछल गया, जबकि Vedanta के शेयर में भी 6 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार के इस फैसले से घरेलू बाजार में सिल्वर की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिसका सीधा फायदा देश की बड़ी सिल्वर उत्पादक कंपनियों को मिलेगा. यही वजह है कि निवेशकों ने इन दोनों कंपनियों के शेयरों में खरीदारी बढ़ा दी.

इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से क्यों आया उछाल

केंद्र सरकार ने हाल ही में गोल्ड और सिल्वर पर इंपोर्ट ड्यूटी को 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है. सरकार का मकसद बढ़ते आयात बिल को नियंत्रित करना और विदेशी मुद्रा पर दबाव कम करना है. हालांकि, इस फैसले से घरेलू बाजार में आयातित चांदी और सोना महंगा हो जाएगा. विशेषज्ञों के अनुसार, जब इंपोर्टेड सिल्वर महंगा होता है, तो घरेलू उत्पादकों को अपने प्रोडक्ट बेहतर कीमत पर बेचने का मौका मिलता है. यही कारण है कि Hindustan Zinc जैसी कंपनियों के लिए यह फैसला काफी फायदेमंद माना जा रहा है.

Hindustan Zinc को कैसे होगा फायदा

Hindustan Zinc देश की सबसे बड़ी सिल्वर उत्पादक कंपनियों में शामिल है. कंपनी जिंक और लेड माइनिंग के दौरान सिल्वर का उत्पादन भी करती है. सिल्वर कंपनी के लिए हाई मार्जिन बिजनेस माना जाता है. इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद विदेशी सिल्वर की कीमत बढ़ेगी, जिससे घरेलू बाजार में Hindustan Zinc अपने सिल्वर को ऊंचे दाम पर बेच सकेगी. इससे कंपनी की कमाई और प्रॉफिट मार्जिन दोनों मजबूत हो सकते हैं. बुधवार के कारोबारी सत्र में कंपनी का शेयर 3.93 फीसदी तक चढ़कर करीब 677 रुपये के स्तर तक पहुंच गया. कंपनी का मार्केट कैप भी तेजी से बढ़ा.

Vedanta को क्यों मिला फायदा

Vedanta, Hindustan Zinc की पैरेंट कंपनी है और उसमें उसकी बड़ी हिस्सेदारी है. ऐसे में Hindustan Zinc की मजबूत कमाई का सीधा फायदा Vedanta को भी मिल सकता है. विश्लेषकों का मानना है कि Vedanta अपनी सब्सिडियरी कंपनियों से मिलने वाले डिविडेंड पर काफी निर्भर रहती है. ऐसे में यदि Hindustan Zinc की कमाई बढ़ती है, तो Vedanta की कंसोलिडेटेड अर्निंग्स भी मजबूत हो सकती हैं. यही वजह रही कि Vedanta के शेयर भी 6 फीसदी बढ़कर 323.35 रुपये के स्तर तक पहुंच गए.

यह भी पढ़ें: Nifty Outlook May 14: किस लेवल पर है इमिडिएट सपोर्ट, क्या कंसोलिडेशन फेज में निफ्टी?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.