FACT Ltd से लेकर GMR Airports तक, इन 5 शेयरों में दिखा बुलिश पैटर्न; निवेशक रखें नजर

निफ्टी 500 इंडेक्स के 5 शेयरों में हाल ही में गोल्डन क्रॉसओवर का मजबूत बुलिश संकेत देखने को मिला है. FACT Ltd और GMR Airports जैसे शेयर निवेशकों और ट्रेडर्स की नजर में आ गए हैं. टेक्नीकल एनालिसिस में गोल्डन क्रॉसओवर को संभावित तेजी का महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है, जो लॉन्गटर्म खरीदारी की मजबूती को दिखाता है. जानिए इन कंपनियों के शेयरों में बने इस पैटर्न का क्या मतलब है, हालिया प्रदर्शन कैसा रहा है और क्यों बाजार विशेषज्ञ इन शेयरों पर नजर बनाए हुए हैं.

शेयर बाजार Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Nifty 500 Stocks: भारतीय शेयर बाजार में निवेशक अक्सर ऐसे टेक्नीकल संकेत की तलाश में रहते हैं, जो किसी शेयर में संभावित तेजी का संकेत दे सकें. ऐसा ही एक महत्वपूर्ण संकेत “गोल्डन क्रॉसओवर” है, जिसे टेक्नीकल विश्लेषण में मजबूत बुलिश संकेत माना जाता है. हाल ही में निफ्टी 500 इंडेक्स के पांच शेयरों में यह पैटर्न देखने को मिला है, जिसके बाद बाजार विशेषज्ञों की नजर इन कंपनियों पर टिक गई है. आइए जानते हैं कि इस सूची में कौन-कौन से शेयर शामिल हैं.

क्या होता है गोल्डन क्रॉसओवर

टेक्नीकल विश्लेषण में गोल्डन क्रॉसओवर तब बनता है, जब किसी शेयर का 50-दिन का मूविंग एवरेज उसके 200-दिन के मूविंग एवरेज को नीचे से ऊपर की ओर पार कर जाता है. इसे आमतौर पर तेजी का संकेत माना जाता है, क्योंकि यह दिखाता है कि शेयर में लॉन्गटर्म खरीदारी का रुझान मजबूत हो रहा है. कई निवेशक और ट्रेडर इस संकेत को संभावित तेजी की शुरुआत के रूप में देखते हैं.

FACT Ltd में बना बुलिश संकेत

फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स ट्रावणकोर लिमिटेड (FACT Ltd), देश की प्रमुख सरकारी उर्वरक और रसायन कंपनी है. कंपनी कृषि क्षेत्र के लिए उर्वरकों की सप्लाई के साथ-साथ इंजीनियरिंग सर्विसेज भी प्रदान करती है. Trade Brains की रिपोर्ट के मुताबिक, इस शेयर में 10 जून को 870.36 रुपये के स्तर पर गोल्डन क्रॉसओवर बना था. इसके बाद शेयर 893 रुपये के आसपास बंद हुआ. हालांकि अब तक इसमें बड़ी तेजी देखने को नहीं मिली है, लेकिन टेक्नीकल संकेतक भविष्य में सकारात्मक रुझान का संकेत दे रहे हैं. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.48 फीसदी बढ़कर 902.35 रुपये पर पहुंच गया.

टाटा कंज्यूमर पर निवेशकों की नजर

टाटा समूह की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी Tata Consumer Products में 8 जून को गोल्डन क्रॉसओवर बना. कंपनी चाय, कॉफी, पैकेज्ड फूड और पेय पदार्थों के कारोबार में मजबूत उपस्थिति रखती है. गोल्डन क्रॉसओवर बनने के समय शेयर का भाव 1,141.59 रुपये था. हालांकि इसके बाद शेयर में हल्की गिरावट आई और यह 1,110 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.71 फीसदी गिरकर 1,100.70 रुपये पर पहुंच गया.

एलएंडटी में भी दिखी तेजी की संभावना

देश की दिग्गज इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Larsen & Toubro (L&T) में 3 जून को गोल्डन क्रॉसओवर बना था. उस समय शेयर का भाव 3,894.78 रुपये था. कंपनी देश और विदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्दी, रक्षा और औद्योगिक परियोजनाओं में सक्रिय है. भले ही शेयर में हल्का दबाव देखने को मिला हो, लेकिन टेक्नीकल रूप से यह अभी भी निवेशकों की वॉचलिस्ट में बना हुआ है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.82 फीसदी बढ़कर 3,351.10 रुपये पर पहुंच गया.

कजारिया सिरेमिक्स और GMR Airports भी सूची में शामिल

भारत की सबसे बड़ी सिरेमिक और विट्रिफाइड टाइल निर्माता कंपनी Kajaria Ceramics में भी 8 जून को गोल्डन क्रॉसओवर देखने को मिला. कंपनी आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं के लिए टाइल्स और सैनिटरीवेयर उत्पाद उपलब्ध कराती है. शेयर फिलहाल क्रॉसओवर स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.49 फीसदी बढ़कर 1,082.30 रुपये पर पहुंच गया.

वहीं, GMR Airports में भी 8 जून को यह टेक्नीकल संकेत बना. एयरपोर्ट डेवलपमेंट और संचालन के क्षेत्र में सक्रिय कंपनी भारत के बढ़ते एविएशन मार्केट का महत्वपूर्ण हिस्सा है. गोल्डन क्रॉसओवर बनने के बाद शेयर 100 रुपये के स्तर तक पहुंच चुका है, जिससे निवेशकों का उत्साह बढ़ा है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3.55 फीसदी बढ़कर 103.65 रुपये पर पहुंच गया.

यह भी पढ़ें: IPO खुलने से पहले GMP मचा रहा गदर, ₹78000 का मिल रहा लिस्टिंग गेन, निवेश के लिए चाहिए इतने रुपये

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

ज्वाइंट ओनरशिप में घर खरीदने का है प्लान? फायदे के साथ छिपे हैं कुछ जोखिम भी; निवेश से पहले समझ लें पूरा गणित

शेयर बाजार में लौटी तेजी, टॉप-10 कंपनियों की मार्केट वैल्यू 1.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ी; ICICI Bank सबसे आगे

Vedanta की 4 नई कंपनियों में कौन बनेगी सुपरस्टार? एल्युमिनियम बिजनेस पर बाजार की नजर; सोमवार को दिख सकती है हलचल

इस ग्रीन एनर्जी कंपनी का चला जादू, 5 साल में ₹1 लाख बने ₹72 लाख; बंपर रैली के बाद फोकस में शेयर

Nifty Outlook 15 June: 461 अंकों की तेजी के बाद सोमवार को कैसा रहेगा बाजार, एक्सपर्ट्स ने बताया अगला टारगेट

₹7.93 लाख करोड़ के निवेश का फायदा उठा सकती हैं ये 2 कंपनियां, निवेशक रखें नजर; जानें शेयरों का हाल