इन 3 शेयरों में HDFC ग्रुप ने बढ़ाई हिस्सेदारी, फूड, डेयरी और टेक सेक्टर में काम करती है कंपनियां, रखें नजर

HDFC Group ने अलग- अलग सेक्टर्स के शेयरों में हिस्सेदारी बढ़ाई है. फूड टेक, डेयरी, ऑटो कंपोनेंट, बैंकिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश कर ग्रुप ने बैलेंस रणनीति दिखाई है. Eternal, Dodla Dairy, Fiem Industries जैसे शेयरों में बढ़ी हिस्सेदारी से यह संकेत मिलता है कि ग्रोथ और स्थिरता दोनों पर फोकस है.

HDFC Group ने अलग- अलग सेक्टर्स के शेयरों में हिस्सेदारी बढ़ाई है. Image Credit: Canva/ Money9

HDFC Group ने कुछ चुनिंदा शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर बाजार का ध्यान खींचा है. खास बात यह है कि यह निवेश अलग -अलग सेक्टर्स में फैला हुआ है. फूड टेक, डेयरी, ऑटो कंपोनेंट, बैंकिंग और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में ग्रुप ने भरोसा दिखाया है. इससे यह साफ संकेत मिलता है कि HDFC Group बैलेंस पोर्टफोलियो रणनीति पर काम कर रहा है. इस कदम को मार्केट में पॉजिटिव नजर से देखा जा रहा है.

फूड टेक सेक्टर में बढ़ता भरोसा

HDFC Group ने Eternal Limited में अपनी हिस्सेदारी 2.2 फीसदी से बढ़ा कर के 3.5 फीसदी कर दी है . यह कंपनी फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स में तेजी से बढ़ रही है. डिजिटल प्लेटफॉर्म आधारित बिजनेस मॉडल के कारण इसमें ग्रोथ की संभावना देखी जा रही है. Blinkit जैसे अधिग्रहण से कंपनी का विस्तार भी हुआ है. कंपनी के शेयर शुक्रवार को 0.98 फीसदी की तेजी के साथ 240 रुपये पर बंद हुए हैं. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 107 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डेयरी सेक्टर में स्थिर ग्रोथ पर दांव

Dodla Dairy Limited में हिस्सेदारी बढ़ाकर HDFC Group ने कंज्यूमर स्टेपल सेक्टर में भरोसा दिखाया है. कंपनी ने इसमें अपनी हिस्सेदारी 6.5 से बढ़ा कर के 7..3 फीसदी कर दी है. डेयरी प्रोडक्ट की मांग हमेशा बनी रहती है. कंपनी का मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क इसे स्थिर बनाता है. इस सेक्टर में निवेश कम रिस्क और लगातार इनकम का संकेत देता है. कंपनी के शेयर शुक्रवार को 4.5 फीसदी की तेजी के साथ 1081 रुपये पर बंद हुए हैं. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 96 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें- इस स्टॉक में Dolly Khanna की फिर हुई वापसी, 1.05% खरीदी हिस्सेदारी; निवेशक रखें नजर

ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में अवसर

Fiem Industries Limited में हिस्सेदारी बढ़ाकर HDFC Group ने ऑटो सेक्टर की सप्लाई चेन पर दांव लगाया है. यह कंपनी लाइटिंग और अन्य ऑटो पार्ट्स बनाती है. इलेक्ट्रिक व्हीकल और टू व्हीलर मार्केट के बढ़ने से इस सेक्टर में ग्रोथ की उम्मीद है. इस कंपनी में ग्रुप ने अपनी हिस्सेदारी 7.04 फीसदी से बढ़ा कर के 7.75 फीसदी कर दी हैं. कंपनी के शेयर शुक्रवार को 2.71 फीसदी की तेजी के साथ 2216 रुपये पर बंद हुए हैं. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 671 फीसदी का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.