इस स्टॉक में Dolly Khanna की फिर हुई वापसी, 1.05% खरीदी हिस्सेदारी; निवेशक रखें नजर
दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना ने एक बार फिर Rain Industries में एंट्री लेकर बाजार का ध्यान खींचा है. मार्च 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, उन्होंने कंपनी में 1.05 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. खास बात यह है कि यह उनकी री-एंट्री है, जबकि दूसरी ओर FPIs और म्यूचुअल फंड्स अपनी हिस्सेदारी घटा रहे हैं. पिछले एक साल में स्टॉक में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन अब यह फिर चर्चा में है.
Dolly Khanna Portfolio Stock: स्मार्ट मनी अक्सर चुपचाप काम करती है, लेकिन जब वह किसी स्टॉक में एंट्री लेती है, तो बाजार का ध्यान जरूर खींचती है. ऐसा ही कुछ Rain Industries के साथ देखने को मिला है, जहां दिग्गज निवेशक Dolly Khanna का नाम फिर से शेयरहोल्डिंग डेटा में सामने आया है. मार्च 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, उनके पास अब कंपनी में 1.05 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसने इस स्टॉक को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. तो चलिए आपको बताते हैं कि शेयर का क्या हाल है.
क्यों खास है यह एंट्री
यह कोई नई खरीदारी नहीं, बल्कि एक तरह से “री-एंट्री” है. Dolly Khanna पहले भी 2017-2018 के दौरान Rain Industries में 2 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी रख चुकी थीं. बाद में उन्होंने धीरे-धीरे अपना निवेश घटाया और बाहर निकल गई थीं. अब दोबारा वापसी यह संकेत देती है कि वह कंपनी में फिर से वैल्यू देख रही हैं.
बाकी निवेशकों का क्या रुख
जहां एक तरफ Dolly Khanna ने एंट्री की है, वहीं दूसरी तरफ बड़े संस्थागत निवेशक अपनी हिस्सेदारी घटा रहे हैं. FPIs ने अपनी हिस्सेदारी घटाकर करीब 8.06 फीसदी कर दी है, जबकि म्यूचुअल फंड्स ने भी निवेश में बड़ी कटौती की है.
स्टॉक का प्रदर्शन कैसा रहा
Rain Industries का स्टॉक पिछले एक साल से दबाव में रहा है. पिछले एक साल में इसमें 9.72 फीसदी की गिरावट आई, बीते तीन महीनों में 13.46 फीसदी तक गिर गया है. स्टॉक अपने 52-वीक हाई 175.95 से करीब 30 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहा है, हालांकि 52-वीक लो से कुछ रिकवरी भी दिखी है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.78 फीसदी बढ़कर 122.67 रुपये पर पहुंच गया है.
बिजनेस और आगे का ट्रिगर
Rain Industries का बिजनेस कार्बन, केमिकल्स और सीमेंट जैसे सेक्टर से जुड़ा है, जो काफी हद तक ग्लोबल डिमांड और कमोडिटी साइकिल पर निर्भर करता है. ऐसे में कंपनी का प्रदर्शन भी इन्हीं फैक्टर्स के अनुसार बदलता रहता है. फिलहाल Dolly Khanna की वापसी ने स्टॉक को चर्चा में जरूर ला दिया है, लेकिन असली दिशा कंपनी के आने वाले नतीजे और ग्लोबल डिमांड ट्रेंड तय करेंगे.
यह भी पढ़ें: शांति वार्ता के बीच चीन से हथियार मंगाने की तैयारी में ईरान! नई रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
दिग्गज निवेशक Dolly Khanna ने बदली रणनीति, इन 5 शेयरों में घटाई हिस्सेदारी; निवेशक रखें नजर
सोमवार को इन 3 शेयरों पर लगाएं दांव, एक हफ्ते में आ सकती है तेजी; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट
FII का इन 5 शेयरों पर बड़ा दांव! Coal India से Suzlon Energy तक में बढ़ाई हिस्सेदारी, क्या आपके पास भी है ये स्टॉक?
