पश्चिम बंगाल में दिग्गज कंपनियों का हेडक्वार्टर, BJP सरकार बनाने को तैयार; इन शेयरों पर कर सकते हैं फोकस

बीजेपी पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही है. राज्य में सरकार बदलने के बाद ऐसी कई कंपनियों के शेयर हैं, जिनपर निवेशकों की नजरें बनी रहेंगी, क्योंकि उनके कारोबार पश्चिम बंगाल में फैले हुए हैं. आइए ऐसे ही कुछ शेयरों का नाम जान लेते हैं.

इन शेयरों पर रखें नजर. Image Credit: Getty image

पश्चिम बंगाल में हेडक्वार्टर वाली कई कंपनियों के शेयर सबकी नजर में रहेंगे, क्योंकि राज्य के बहुप्रतीक्षित चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को जोरदार जीत हासिल हुई है. बीजेपी पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही है. राज्य में सरकार बदलने के बाद ऐसी कई कंपनियों के शेयर हैं, जिनपर निवेशकों की नजरें बनी रहेंगी, क्योंकि उनके कारोबार पश्चिम बंगाल में फैले हुए हैं. आइए ऐसे ही कुछ शेयरों का नाम जान लेते हैं.

बंधन बैंक

बंधन बैंक ने अगस्त 2015 में कोलकाता में अपने हेडक्वार्टर के साथ एक यूनिवर्सल बैंक के तौर पर काम शुरू किया. इस प्राइवेट लेंडर ने हाल ही में तिमाही नतीजों का एक मजबूत सेट जारी किया, जिससे शेयर की कीमत में तेजी से उछाल आया. कोलकाता हेडक्वार्टर वाले बैंक के शेयर की कीमत सोमवार को NSE पर करीब 7% बढ़कर 212.66 रुपये प्रति शेयर के नए 52-वीक के उच्चतम स्तर पर पहुच गई. इस स्टॉक में एक हफ्ते में करीब 15% और एक महीने में 35% से अधिक की बढ़त हुई है.

कलकत्ता इलेक्ट्रिक सप्लाई कॉर्पोरेशन

कलकत्ता इलेक्ट्रिक सप्लाई कॉर्पोरेशन (CESC) RP-संजीव गोयनका ग्रुप की कोलकाता-स्थित मुख्य कंपनी है. RP संजीव गोयनका (RPSG) वेंचर्स का मुख्यालय भी कोलकाता में ही है. इसके अलावा, Graphite India का रजिस्टर्ड और मुख्य कार्यालय भी कोलकाता में ही है.

FMCG की दिग्गज कंपनियां

FMCG की बड़ी कंपनियां ITC और Emami का हेडक्वार्टर कोलकाता में है. हालांकि उनका कामकाज कई राज्यों में फैला हुआ है. Britannia Industries की स्थापना 1892 में कोलकाता में हुई थी, लेकिन बाद में उसने अपना हेडक्वार्टर बेंगलुरु में शिफ़्ट कर लिया. इसी तरह, Dabur की स्थापना 1884 में कोलकाता में हुई थी, लेकिन उसने अपना हेडक्वार्टर नई दिल्ली में शिफ्ट कर लिया. Tata Consumer Products का रजिस्टर्ड ऑफिस कोलकाता में है, जबकि इसका कॉरपोरेट मुख्यालय मुंबई में है.

सीमेंट सेक्टर की कंपनियां

इस बीच, सीमेंट सेक्टर में MP बिड़ला ग्रुप की मुख्य कंपनी, बिड़ला कॉर्पोरेशन का हेडक्वार्टर कोलकाता में है. श्री सीमेंट, जो भारत की तीसरी सबसे बड़ी सीमेंट बनाने वाली कंपनी है, ने अपना हेडक्वार्टर कोलकाता से गुरुग्राम शिफ़्ट कर लिया है. पश्चिम बंगाल में अभी भी इसका मार्केट शेयर काफी मजबूत है.

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन की बड़ी कंपनियां

इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन की बड़ी कंपनियां KEC International और Kalpataru Projects International की राज्य में मजबूत मौजूदगी है. हालांकि दोनों का हेडक्वार्टर मुंबई में है. गैस सप्लायर Linde India और Ellenbarrie Industrial Gases, साथ ही Himadri Speciality Chemicals और PCBL का हेडक्वार्टर कोलकाता में है.

पश्चिम बंगाल में हेडक्वार्टर या रजिस्टर्ड ऑफिस वाली अन्य कंपनियों में शामिल हैं

कंपनीसेक्टर/कारोबारमुख्य उत्पाद/सेवाएं
Exide Industriesबैटरी एवं एनर्जी स्टोरेजऑटो बैटरी, इंडस्ट्रियल बैटरी, ऊर्जा भंडारण समाधान
Ramkrishna Forgingsऑटो कंपोनेंट्स/फोर्जिंगफोर्ज्ड पार्ट्स, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स
Usha Martinस्टील एवं वायर रोपवायर रोप, स्टील उत्पाद
Jupiter Wagonsरेलवे उपकरणरेल वैगन, कोच कंपोनेंट्स, ब्रेक सिस्टम
Eveready Industries Indiaकंज्यूमर गुड्स/बैटरीड्राई सेल बैटरी, फ्लैशलाइट, लाइटिंग
Shyam Metalics and Energyमेटल्स एवं पावरस्टील, फेरो अलॉय, पावर उत्पादन
Vikram Solarसोलर एनर्जीसोलर मॉड्यूल, EPC सेवाएं
Senco Goldज्वेलरी रिटेलसोना, हीरा, आभूषण
Tega Industriesइंडस्ट्रियल/माइनिंगमाइनिंग उपकरण, प्रोसेस सॉल्यूशंस
Balrampur Chini Millsशुगर एवं एथेनॉलचीनी, एथेनॉल, पावर को-जनरेशन
Bata Indiaफुटवियरजूते, सैंडल, फैशन फुटवियर
Saregama Indiaमीडिया एवं एंटरटेनमेंटम्यूजिक कंटेंट, डिजिटल मीडिया, कारवां
Vesuvius Indiaइंडस्ट्रियल इंजीनियरिंगरिफ्रैक्टरी एवं इंजीनियरिंग समाधान
Jai Balaji Industriesस्टील एवं ऊर्जास्पंज आयरन, स्टील, पावर
Skipperइंफ्रास्ट्रक्चरट्रांसमिशन टावर्स, पाइप्स
IFB Industriesहोम अप्लायंसेजवॉशिंग मशीन, किचन अप्लायंसेज
WPILइंजीनियरिंगपंप, फ्लूड हैंडलिंग सिस्टम
Websol Energy Systemसोलर मैन्युफैक्चरिंगसोलर सेल, सोलर मॉड्यूल
Krizacइंडस्ट्रियल उत्पादपैकेजिंग/इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस

अन्य सेक्टर्स की कंपनियां

पॉपुलर पेंट बनाने वाली कंपनी Berger Paints और प्लाईवुड बनाने वाली कंपनियां Century Plyboards और Greenply Industries भी कोलकाता में ही स्थित हैं. कपड़ों के सेगमेंट में, Lux Industries, Rupa & Company, Baazar Style Retail और Vedant Fashions के हेडक्वार्टर भी इसी शहर में हैं.

पश्चिम बंगाल में PSU कंपनियां

PSU सेक्टर में, Coal India, Garden Reach Shipbuilders & Engineers (GRSE), UCO Bank, Balmer Lawrie & Company, MSTC और Hindustan Copper पश्चिम बंगाल में स्थित हैं. इसके अलावा और भी कई कंपनियों का हेडक्वार्टर और कारोबार पश्चिम बंगाल में स्थित है.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में बनेगी BJP की सरकार, निवेशक इन 3 शेयरों पर रख सकते हैं नजर; जानें- अहम फैक्टर्स

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, GMP, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.