ममता के जाते ही बंगाल में लागू होंगी मोदी सरकार की ये योजनाएं! ये लोग बनेंगे लाभार्थी, जानें डिटेल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना में BJP को बढ़त मिलती दिख रही है, जिससे सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं. माना जा रहा है कि यदि BJP सरकार बनती है तो केंद्र की कई योजनाएं राज्य में लागू हो सकती हैं. फिलहाल आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राज्य में लागू नहीं हैं. केंद्र के मंत्रियों ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार की अनिच्छा के कारण कई योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है.

फिलहाल आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना राज्य में लागू नहीं हैं. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में BJP को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है. रुझानों से राज्य की सत्ता में बदलाव दिख रहा है. बंगाल में यह पहली बार होगा जब BJP की सरकार बनेगी. अगर BJP की सरकार बनती है तो केंद्र सरकार की कई योजनाएं, जो ममता बनर्जी के साथ टकराव के चलते राज्य में पूरी या आंशिक रूप से लागू नहीं हैं, वह भी लागू हो जाएंगी. जिसका फायदा प्रदेश के लोगों को भी मिल सकेगा. अभी राज्य में Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana और Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana पूरी तरह से लागू नहीं हैं. तो वहीं कई योजनाएं आंशिक रूप से लागू नहीं हैं.

कौन सी योजनाएं बंगाल में लागू नहीं

आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat – PMJAY): यह योजना पश्चिम बंगाल में लागू नहीं है. ममता बनर्जी सरकार ने इस योजना से नाम वापस ले लिया था और इसके बजाय अपनी स्वास्थ्य साथी योजना लागू की है. राज्य सरकार का तर्क है कि आयुष्मान भारत में केंद्र और राज्य की 60:40 की हिस्सेदारी के बावजूद पूरा श्रेय केंद्र को जाता है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY): राज्य के किसानों को इस केंद्रीय फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, क्योंकि राज्य सरकार ने इसे लागू नहीं किया है.

ये भी पढ़ें- जयप्रकाश एसोसिएट्स बोली के खिलाफ वेदांता की याचिका NCLAT ने खारिज की, अडानी को मिला सुकून

केंद्र सरकार का आरोप

इन दो योजनाओं के अलावा भी कई केंद्रीय योजनाओं को लेकर भी तनातनी जारी है. कई मंत्रियों ने संसद में राज्य सरकार पर निशाना साधा है. जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee की अनिच्छा के कारण Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana, Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi और Pradhan Mantri Awas Yojana जैसी योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंच पा रही हैं.

वहीं कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार PM Dhan Dhanya Krishi Yojana समेत कई कृषि योजनाओं को लागू नहीं कर रही, जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है. इसके अलावा मत्स्य पालन मंत्री Rajiv Ranjan Singh ने लोकसभा में कहा कि Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana को भी राज्य में सही तरीके से लागू नहीं किया गया और स्वीकृत राशि का सीमित उपयोग हुआ.