Hero Motors शेयर ने लिया यू-टर्न! ₹156 का नया हाई के बाद लगा लोअर सर्किट; इन वजहों से हुआ धड़ाम
Hero Motors के शेयर में सोमवार को जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शेयर ने 156 रुपये का नया 52 हफ्ते का हाई बनाया, लेकिन इसके बाद गिरकर 127 रुपये के लोअर सर्किट तक पहुंच गया. IPO में 84 रुपये के भाव पर आया यह शेयर 82 रुपये पर लिस्ट हुआ था. कमजोर लिस्टिंग के बाद इसमें करीब 55% की तेजी आ चुकी है.

Hero Motors Limited के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी का शेयर कारोबार की शुरुआत में 52 हफ्ते के नए हाई पर पहुंचा, लेकिन इसके तुरंत बाद इसमें तेज गिरावट आई और शेयर लोअर सर्किट तक पहुंच गया. पिछले हफ्ते शेयर बाजार में कमजोर लिस्टिंग के बाद Hero Motors के शेयर में करीब 55% की तेजी आ चुकी थी. Hero Group की इस कंपनी के शेयर की लिस्टिंग 84 रुपये के IPO भाव के मुकाबले करीब 2.38% की छूट पर हुई थी.
₹156 का नया हाई बनाने के बाद पलटा शेयर
Hero Motors का IPO 84 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के इश्यू भाव पर आया था. कंपनी के शेयर की 23 सितंबर को 82 रुपये पर लिस्टिंग हुई, जो IPO भाव से 2.38% कम था. लिस्टिंग के तुरंत बाद शेयर गिरकर 80.50 रुपये के 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया. इसके बाद शेयर ने जोरदार वापसी की और तेजी के साथ ऊपर चढ़ना शुरू किया.
ऑटो एंसिलरी शेयर ने इसके बाद 98.51 रुपये का 52 हफ्ते का हाई बनाया. तेजी का सिलसिला यहीं नहीं रुका और 24 सितंबर को Hero Motors के शेयर ने BSE पर 118.21 रुपये का नया 52 हफ्ते का हाई बनाया. इसके अगले दिन यानी 25 सितंबर को शेयर ने लगातार नए हाई बनाते हुए 141.85 रुपये का नया ऑल टाइम हाई छू लिया.
सोमवार को भी बनाया नया 52 हफ्ते का हाई
Hero Motors के शेयर में सोमवार, 28 सितंबर को भी तेजी जारी रही और शेयर ने 155.85 रुपये का नया 52 हफ्ते का हाई बनाया. हालांकि, इस हाई को छूने के तुरंत बाद शेयर में तेज गिरावट आई और यह 127 के लोअर सर्किट तक पहुंच गया. 1 बजकर 41 मिनट तक Hero Motors का शेयर 5.66% की गिरावट के साथ 133. 67 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है.
आखिर इतनी तेजी के बाद क्यों आई गिरावट?
शेयर में लगातार तीन सत्रों तक तेज उछाल देखने के बाद सोमवार को प्रॉफिट बुकिंग हुई है यानी शुरुआती निवेशकों और शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के एक हिस्से ने तेजी में मुनाफा निकालना शुरू किया. बता दें कि शेयर बहुत कम समय में 82.10 रुपये की लिस्टिंग कीमत से बढ़कर 141.69 रुपये के स्तर तक पहुंच गया था. ऐसे में तेज रैली के बाद मुनाफावसूली से शेयर में दबाव देखने को मिला है.
IPO से अब तक शेयर का सफर
Hero Motors के शेयर ने IPO में 84 रुपये का भाव तय किया था और 82 रुपये पर लिस्ट हुआ. लिस्टिंग के बाद शेयर ₹80.50 तक गिरा, लेकिन इसके बाद इसमें तेज खरीदारी देखने को मिली. इसके बाद शेयर 98.51, 118.21, 141.85 रुपये और फिर सोमवार को 156.03 रुपये के नए हाई तक पहुंचा. यानी कमजोर लिस्टिंग के बाद शेयर ने बेहद कम समय में तेज रफ्तार पकड़ी.
Hero Motors क्या करती है?
Hero Motors की ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में मजबूत मौजूदगी है. कंपनी अमेरिका, यूरोप, भारत और ASEAN क्षेत्रों में ग्लोबल Original Equipment Manufacturers (OEMs) को इंजीनियर्ड पावरट्रेन समाधान उपलब्ध कराती है. कंपनी का कारोबार खास तौर पर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी और पावरट्रेन से जुड़े क्षेत्रों पर केंद्रित है. हाल की तेजी के बीच निवेशकों का ध्यान कंपनी के इन कारोबारों के साथ-साथ उसके मौजूदा मूल्यांकन और मुनाफे से जुड़े आंकड़ों पर भी गया है.
इसे भी पढ़ें- जेम्स बॉन्ड से भी खतरनाक है अमेरिका का ये ‘यील्ड बॉन्ड’, क्या शेयर बाजार की तबाही का है सबसे बड़ा विलेन!