इस शेयर में तूफानी तेजी जारी! एक महीने में 66% की आई रैली; मिला डिविडेंड का गिफ्ट; रडार पर रखें स्टॉक
HFCL की कुल ऑर्डर बुक FY26 के अंत तक 21,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की रही, जो आने वाले सालों के लिए मजबूत रेवेन्यू विजिबिलिटी देती है. कंपनी का एक्सपोर्ट रेवेन्यू अब 41.36 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जबकि प्राइवेट सेक्टर का योगदान करीब 84 प्रतिशत है.

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा, जहां Nifty 50 करीब 0.50 प्रतिशत गिरकर 24,057.30 पर ट्रेड करता दिखा. हालांकि, इस कमजोरी के बीच टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी शेयरों में चुनिंदा खरीदारी देखने को मिली. इसी दौरान HFCL Ltd के शेयर फोकस में रहे और कंपनी के मजबूत नतीजों के बाद शेयर 10.41 प्रतिशत उछलकर 118.25 रुपये पर पहुंच गया. इस तेजी के बाद कंपनी के शेयर अपने 52-वीक हाई पर पहुंच गए. बीते एक महीने में यह शेयर करीब 66 फीसदी तक उछला है.
HFCL Q4FY26 रिजल्ट्स
HFCL ने मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी की ऑपरेशनल रेवेन्यू Q4FY26 में बढ़कर 1,824.12 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 800.72 करोड़ रुपये थी. यानी सालाना आधार पर 127.8 प्रतिशत की तेज बढ़त दर्ज हुई. कुल आय 1,846.38 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 814.36 करोड़ रुपये थी. EBITDA 336.93 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 22.23 करोड़ रुपये का घाटा था, यानी कंपनी ने मजबूत ऑपरेशनल टर्नअराउंड दिखाया. नेट प्रॉफिट 184.45 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 83.30 करोड़ रुपये के घाटे से बड़ा सुधार है.
HFCL FY26 सालाना प्रदर्शन
पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा. रेवेन्यू 4,949.27 करोड़ रुपये रहा, जो FY25 के 4,064.52 करोड़ रुपये से 21.8 प्रतिशत ज्यादा है. EBITDA 826.75 करोड़ रुपये रहा, जो 63.2 प्रतिशत की बढ़त दिखाता है. EBITDA मार्जिन भी 12.47 प्रतिशत से बढ़कर 16.70 प्रतिशत हो गया. नेट प्रॉफिट 329.44 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 173.26 करोड़ रुपये से 90.1 प्रतिशत ज्यादा है.
डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 0.10 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है.
ऑर्डर बुक और ग्रोथ आउटलुक
HFCL की कुल ऑर्डर बुक FY26 के अंत तक 21,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की रही, जो आने वाले सालों के लिए मजबूत रेवेन्यू विजिबिलिटी देती है. कंपनी का एक्सपोर्ट रेवेन्यू अब 41.36 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जबकि प्राइवेट सेक्टर का योगदान करीब 84 प्रतिशत है. मैनेजमेंट के अनुसार, कंपनी ऑप्टिकल फाइबर केबल और फाइबर कैपेसिटी बढ़ा रही है, साथ ही 580 करोड़ रुपये की नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा और आंध्र प्रदेश में डिफेंस यूनिट भी स्थापित कर रही है.
कंपनी के बारे में
HFCL Ltd एक प्रमुख भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो ऑप्टिकल फाइबर केबल, टेलीकॉम नेटवर्किंग, डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और ब्रॉडबैंड इंफ्रास्ट्रक्चर में काम करती है. कंपनी 60 से ज्यादा देशों में मौजूद है और 80 से अधिक ग्लोबल ग्राहकों को सेवाएं देती है.
इसे भी पढ़ें- क्रैश हुए Vedanta के शेयर! भारी गिरावट के पीछे क्या है सच? जानिए पूरा मामला
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.