IC Electricals का शानदार मार्केट डेब्यू, GMP को पछाड़ 67% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, लिस्टिंग गेन ₹1.60 लाख पार

भारतीय रेलवे के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली आईसी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने शेयर बाजार में उम्मीद से बेहतर शुरुआत कर निवेशकों को पहले ही दिन शानदार रिटर्न दिया. कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस 99 रुपये के मुकाबले 166 रुपये पर लिस्ट हुए, जिससे निवेशकों को करीब 67% का लिस्टिंग गेन मिला. खास बात यह रही कि कंपनी की लिस्टिंग ग्रे मार्केट के अनुमान से भी बेहतर रही.

IC Electricals Listing Image Credit: Canva/ Money9

IC Electricals Listing : भारतीय रेलवे के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली आईसी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत करते हुए निवेशकों को पहले ही दिन बड़ा मुनाफा दिया. कंपनी के शेयर 99 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 116 रुपये पर लिस्ट हुए, जो करीब 67% का प्रीमियम है. खास बात यह रही कि शेयर ने ग्रे मार्केट के अनुमान को भी पीछे छोड़ दिया और जिन रिटेल निवेशकों को 2 लॉट मिले, उनकी लिस्टिंग के साथ ही करीब 1.60 लाख रुपये की कमाई हो गई.

शानदार लिस्टिंग से निवेशकों की हुई दमदार कमाई

आईसी इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों की शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत हुई. कंपनी के शेयर 99 रुपये के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले 116 रुपये पर लिस्ट हुए, यानी निवेशकों को लिस्टिंग के दिन ही करीब 67% का प्रीमियम मिला. इस शानदार लिस्टिंग का फायदा रिटेल निवेशकों को हुआ. जिन निवेशकों को 2 लॉट का आवंटन मिला, उन्हें लिस्टिंग के साथ ही करीब 1.60 लाख रुपये का मुनाफा हुआ.

GMP का क्या रहा हाल?

लिस्टिंग से पहले 10 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 47 रुपये था. इसके आधार पर शेयर के करीब 146 रुपये पर लिस्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा था, यानी इश्यू प्राइस 99 रुपये के मुकाबले लगभग 47.47% के संभावित लिस्टिंग गेन की उम्मीद थी. हालांकि, वास्तविक लिस्टिंग इससे भी बेहतर रही. कंपनी के शेयर 166 रुपये पर लिस्ट हुए और निवेशकों को करीब 67% का शानदार प्रीमियम मिला.

कितना सब्सक्राइब हुआ था IPO?

कैटेगरीसब्सक्रिप्शन (गुना)
एंकर निवेशक (Anchor)1.00x
मार्केट मेकर1.00x
क्यूआईबी (एंकर को छोड़कर)241.75x
गैर-संस्थागत निवेशक (NII)764.38x
बड़े गैर-संस्थागत निवेशक (bNII) (₹10 लाख से अधिक)936.70x
छोटे गैर-संस्थागत निवेशक (sNII) (₹10 लाख से कम)422.38x
व्यक्तिगत खुदरा निवेशक (Retail/Individual Investors)372.51x
कुल सब्सक्रिप्शन420.09x
Source – NSE

क्या करती है कंपनी?

साल 2005 में शुरू होने वाली कंपनी आईसी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भारतीय रेलवे के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण और इंजीनियरिंग समाधान उपलब्ध कराने का काम करती है. कंपनी रेलवे में इस्तेमाल होने वाले कई महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाती है, जिनमें वोल्टेज रेगुलेटर, बैटरी चार्जर, इमरजेंसी लाइट, इन्वर्टर, माइक्रोप्रोसेसर आधारित कंट्रोल सिस्टम और विजिलेंस कंट्रोल डिवाइस शामिल हैं. कंपनी के सभी उत्पाद भारतीय रेलवे के नवीनतम तकनीकी मानकों के अनुरूप तैयार किए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: SBI का 15 पैसे का दांव कराएगा 7366.39 करोड़ रुपये की कमाई, जानें- कैसे एक छोटा निवेश बंपर मुनाफे में बदलेगा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.