इन 5 कारणों से बाजार में रैली, सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा चढ़ा, 15 मिनट में निवेशकों ने कमाए 5.5 लाख करोड़
बाजार की तेजी की सबसे बड़ी वजह आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी रही. निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 3 फीसदी तक चढ़ गया. TCS के जून तिमाही के नतीजे और मैनेजमेंट की पॉजिटिव टिप्पणी के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा. कंपनी की आय बाजार के अनुमान से बेहतर रही और ब्रोकरेज हाउसों ने भी शेयर पर पॉजिटिव रुख बनाए रखा.
Why Stock Market Rally : शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत बढ़त के साथ हुई. आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी और एशियाई बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा चढ़ गया, जबकि निफ्टी 24,150 के ऊपर पहुंच गया. सुबह करीब 9:30 बजे सेंसेक्स 703.96 अंक यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 77,445.78 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 196.25 अंक यानी 0.82 फीसदी बढ़कर 24,159.05 पर पहुंच गया. इस दौरान 232 शेयरों में तेजी, 60 में गिरावट और 14 शेयर बिना बदलाव के कारोबार कर रहे थे. इस तेजी के बाद निवेशकों ने करीब 15 मिनट में 5.5 लाख करोड़ कमाए.
आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी
बाजार की तेजी की सबसे बड़ी वजह आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी रही. निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 3 फीसदी तक चढ़ गया. TCS के जून तिमाही के नतीजे और मैनेजमेंट की पॉजिटिव टिप्पणी के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा. कंपनी की आय बाजार के अनुमान से बेहतर रही और ब्रोकरेज हाउसों ने भी शेयर पर पॉजिटिव रुख बनाए रखा. इसके चलते टीसीएस के शेयर शुरुआती कारोबार में 4 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए, जिसका असर पूरे आईटी सेक्टर पर देखने को मिला.
ग्लोबल मार्केट से मिला सहारा
एशियाई बाजारों से भी घरेलू बाजार को मजबूती मिली. दक्षिण कोरिया का Kospi इंडेक्स 4 फीसदी से ज्यादा चढ़ा, जबकि Hang Seng इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली. ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव माहौल का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी नजर आया.
इंडिया VIX में 9 फीसदी से ज्यादा गिरावट
बाजार में उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX 9.21 फीसदी गिरकर 12.13 पर आ गया. यह संकेत देता है कि निकट भविष्य में बाजार को लेकर निवेशकों की चिंता कम हुई है और बाजार में स्थिरता का माहौल बन रहा है.
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी
बाजार की तेजी केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रही. ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी देखने को मिली. Nifty Midcap100 इंडेक्स 0.75 फीसदी और Nifty Smallcap100 इंडेक्स 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
रुपया भी मजबूत खुला
शुक्रवार को भारतीय रुपया भी मजबूती के साथ खुला. डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 95.26 पर खुला, जबकि गुरुवार को इसका बंद स्तर 95.38 था.
इसे भी पढ़ें- नहीं थम रही इस स्टॉक में तेजी, 6 महीने में 52% भागे शेयर, आशीष कचोलिया ने भी लगाया है पैसा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
IC Electricals का शानदार मार्केट डेब्यू, GMP को पछाड़ 67% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, लिस्टिंग गेन ₹1.60 लाख पार
बाजार में तेजी, सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24200 के करीब; IT शेयरों में बंपर रैली
3 महीने में 135% उछला यह ट्रांसफॉर्मर स्टॉक, जीरो कर्ज और बड़े एक्सपेंशन प्लान से बढ़ा भरोसा, रखें नजर
