बाजार में तेजी, सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 24200 के करीब; IT शेयरों में बंपर रैली

निफ्टी में Tech Mahindra, HCLTech और Tata Consultancy Services (TCS) सबसे अधिक बढ़त वाले शेयर रहे. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली, जहां 232 शेयरों में तेजी, 60 शेयरों में गिरावट, जबकि 14 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते नजर आए. सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी आईटी शेयरों में देखने को मिली.

NSE Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Stock Market Opening Bell : शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई. सुबह 9:19 बजे तक सेंसेक्स 701.73 अंक यानी 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 77,443.55 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 200.85 अंक यानी 0.84 फीसदी चढ़कर 24,162.25 पर पहुंच गया. निफ्टी में Tech Mahindra, HCLTech और Tata Consultancy Services (TCS) सबसे अधिक बढ़त वाले शेयर रहे. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली, जहां 232 शेयरों में तेजी, 60 शेयरों में गिरावट, जबकि 14 शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करते नजर आए. सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी आईटी शेयरों में देखने को मिली.

IPO अपडेट

  • Laser Power & Infra IPO का आज दूसरा दिन है. कंपनी प्राइमरी मार्केट से 742 करोड़ रुपये जुटा रही है.
  • Devson Catalyst IPO और Happy Steels IPO भी आज दूसरे दिन निवेशकों के लिए खुले हैं.
  • Kusumgar IPO का आज सब्सक्रिप्शन का अंतिम दिन है. कंपनी 650 करोड़ रुपये जुटाने की योजना के साथ आई है. यह इश्यू पूरी तरह Offer for Sale (OFS) है.

रुपया मजबूत खुला

शुक्रवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की मजबूती के साथ 95.26 प्रति डॉलर पर खुला. गुरुवार को रुपया 95.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

IT शेयरों में शानदार रैली

सोर्स-NSE

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों का हाल ( 9:02 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 147 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 1214 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 417 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.40 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में करीब 0.73 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली.

गुरुवार को कैसा रहा था बाजार?

शेयर बाजार में कल यानी 9 जुलाई को बढ़त रही थी. सेंसेक्स 238 अंक की तेजी के साथ 76,742 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 81 अंक की बढ़त के साथ 23,963 पर बंद हुआ था. इस दौरान रियल्टी और मीडिया शेयरों में ज्यादा खरीदारी देखने को मिली थी.

इसे भी पढ़ें- BofA Securities का बड़ा दांव! नई लिस्टेड कंपनी के खरीदे लाखों शेयर, रॉकेट की रफ्तार से भागा स्टॉक

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.