BofA Securities का बड़ा दांव! नई लिस्टेड कंपनी के खरीदे लाखों शेयर, रॉकेट की रफ्तार से भागा स्टॉक

BofA Securities Europe SA ने Knack Packaging में 7.17 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 0.58 प्रतिशत है. यह खरीद 185.93 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गई. इस डील की कुल कीमत करीब 13.34 करोड़ रुपये रही.

बाय कॉल स्टॉक Image Credit: canva

Knack Packaging Share Price : हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुई Knack Packaging Limited के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर इंट्राडे कारोबार में 11.60 प्रतिशत उछलकर 203.90 रुपये तक पहुंच गया. हालांकि बाद में इसमें कुछ मुनाफावसूली आई और शेयर 190.50 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा. इस तेजी की बड़ी वजह BofA Securities Europe SA द्वारा कंपनी में हिस्सेदारी खरीदना रही.

तेजी की वजह

BofA Securities Europe SA ने Knack Packaging में 7.17 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 0.58 प्रतिशत है. यह खरीद 185.93 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गई. इस डील की कुल कीमत करीब 13.34 करोड़ रुपये रही.

कारोबार की खास बातें

Knack Packaging फ्लेक्सिबल पैकेजिंग, प्रिंटेड लैमिनेट्स और पेपर आधारित पैकेजिंग प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी के ग्राहक फूड, FMCG, एग्रो, फार्मा और इंडस्ट्रियल सेक्टर से जुड़े हैं.

IPO की जानकारी

Knack Packaging ने अपने IPO के जरिए 439.50 करोड़ रुपये जुटाए थे. इसमें 380.03 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 59.47 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल थे. IPO 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 तक खुला था और इसका इश्यू प्राइस 170 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. कंपनी के शेयर 8 जुलाई 2026 को 188 रुपये पर NSE और BSE पर लिस्ट हुए थे, जो इश्यू प्राइस के मुकाबले 10.59 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन था.

मजबूत ग्राहक आधार और निर्यात

भारत में कंपनी के प्रमुख ग्राहकों में Baba Agro Food Limited, Drools Pet Food, Ebro India, KRBL Limited और DCM Shriram Limited शामिल हैं. कंपनी अपने उत्पाद 68 देशों में निर्यात करती है. इसके अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों में Cargill, Cristo S.A. और Repi Soap and Detergent PLC जैसी कंपनियां शामिल हैं.

वित्तीय प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू 11.82 प्रतिशत बढ़कर 823 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में 736 करोड़ रुपये था. इसी दौरान नेट प्रॉफिट 25.68 प्रतिशत बढ़कर 93 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि एक साल पहले यह 74 करोड़ रुपये था.

इसे भी पढ़ें- नहीं थम रही इस स्टॉक में तेजी, 6 महीने में 52% भागे शेयर, आशीष कचोलिया ने भी लगाया है पैसा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.