बाजार में गिरावट के बाद भी इन 3 शेयर में मिल रहा तेजी का संकेत, एक्‍सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह

ICICIGI, DEEPAKNTR और SRF में तकनीकी चार्ट पर रिकवरी के संकेत मिले हैं. एक्सपर्ट ने तीनों शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. निवेशकों के लिए अलग-अलग टारगेट और स्टॉप लॉस बताए गए हैं.

तीन शेयरों में बन रही तेजी Image Credit:

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ स्टॉक्स के चार्ट पर तेजी की वापसी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. तकनीकी विश्लेषण के आधार पर ICICIGI, DEEPAKNTR और SRF में सुधार की संभावना बन रही है. इन शेयरों ने हाल की गिरावट के बाद सपोर्ट लेवल से रिकवरी शुरू की है. टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट दीपेश सरावगी के मुताबिक, तीनों शेयरों में अहम मूविंग एवरेज के ऊपर निकलने की कोशिश दिखाई दे रही है.

शेयर का नाम टारगेट स्‍टॉप लॉस
ICICIGI1,772 रुपये1,550 रुपये
DEEPAKNTR1,732 रुपये1,510 रुपये
SRF2,745 रुपये2,355 रुपये

ICICIGI में 1,772 रुपये का टारगेट

करंट मार्केट प्राइस – 1,624 रुपये

टारगेट – 1,772 रुपये

स्‍टॉप लॉस – 1,550 रुपये

ICICIGI में लंबे समय की गिरावट के बाद मजबूत रिकवरी देखने को मिल रही है. शेयर ने करीब 1,420-1,440 रुपये के स्तर पर बेस बनाने के बाद लगातार हायर हाई और हायर लो बनाए हैं. फिलहाल शेयर 1,624 रुपये के आसपास है. शेयर का 14-दिन का RSI 60.31 पर पहुंच गया है, जो मजबूत पॉजिटिव मोमेंटम का संकेत देता है. शेयर 20 और 50 EMA के ऊपर निकल चुका है और अब 100 EMA के आसपास रेजिस्टेंस का सामना कर रहा है. अगर यह लेवल मजबूती से पार होता है तो शेयर में आगे 200 EMA की ओर बढ़ने की संभावना बन सकती है. रिसर्च नोट में 1,624 रुपये पर खरीदारी, 1,550 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,772 रुपये का टारगेट दिया गया है.

DEEPAKNTR में डबल-बॉटम से रिकवरी

करंट मार्केट प्राइस – 1,584 रुपये

टारगेट – 1,732 रुपये

स्‍टॉप लॉस – 1,510 रुपये

DEEPAKNTR में भी हाल की गिरावट के बाद रिकवरी के संकेत मजबूत हुए हैं. शेयर ने 1,480-1,500 रुपये के जोन के आसपास सपोर्ट बनाया है. फिलहाल यह करीब 1,584 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 14-दिन का RSI 47.19 पर है और इसमें तेजी की ओर बदलाव दिखाई दे रहा है. टेक्निकल स्ट्रक्चर में शेयर अब 20 EMA के आसपास पहुंच गया है. इसके ऊपर टिकाऊ क्लोजिंग मिलने पर 50, 100 और 200 EMA की तरफ आगे बढ़ने का रास्ता खुल सकता है. चार्ट पर डबल-बॉटम पैटर्न बनने से भी रिकवरी की उम्मीद बढ़ी है. इस शेयर के लिए 1,584 रुपये पर खरीदारी, 1,510 रुपये का स्टॉप लॉस और 1,732 रुपये का टारगेट बताया गया है.

SRF में भी तेजी की उम्मीद

करंट मार्केट प्राइस – 2,485 रुपये

टारगेट – 2,745 रुपये

स्‍टॉप लॉस – 2,355 रुपये

SRF ने भी डेली चार्ट पर अपने डिमांड जोन से रिकवरी शुरू की है. शेयर ने 2,420-2,440 रुपये के आसपास सपोर्ट बनाया और अब करीब 2,485 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 14-दिन का RSI 45.16 पर पहुंच गया है और इसमें सुधार के संकेत हैं. शेयर फिलहाल 20 EMA को पार करने की कोशिश कर रहा है. इसके ऊपर मजबूत क्लोजिंग मिलने पर 50, 100 और 200 EMA की तरफ तेजी बढ़ सकती है. हाल के निचले स्तरों से हायर लो बनने से भी चार्ट स्ट्रक्चर सकारात्मक नजर आ रहा है. रिसर्च के मुताबिक, 2,485 रुपये पर खरीदारी, 2,355 रुपये का स्टॉप लॉस और 2,745 रुपये का टारगेट रखा गया है.

यह भी पढ़ें- TCS Q2 Results: मुनाफा 15 फीसदी बढ़कर 13884 करोड़ रुपये, कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ी

डिस्क्लेमर: मनी9लाइव कभी किसी शेयर, आईपीओ या म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है, ये खबर केवल जानकारी के लिए है.