TCS Q2 Results: मुनाफा 15 फीसदी बढ़कर 13884 करोड़ रुपये, कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ी

TCS ने सितंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेट प्रॉफिट में 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है. कंपनी का मुनाफा बढ़कर 13884 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 12075 करोड़ रुपये था. TCS की ऑपरेशनल इनकम भी 11.22 फीसदी बढ़कर 73188 करोड़ रुपये रही. कंपनी ने तीन महीने में 4258 नए कर्मचारी जोडे़, जिससे कुल स्टाफ 598056 हो गया.

TCS का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 15 फीसदी बढ़कर 13884 करोड़ रुपये हो गया. Image Credit: Thomas Fuller/SOPA Images/LightRocket via Getty Images

Highlights

  • TCS का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 15 फीसदी बढ़कर 13884 करोड़ रुपये हो गया.
  • कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 11.22 फीसदी बढ़कर 73188 करोड़ रुपये पहुंच गई.
  • TCS ने तीन महीने में 4258 नए कर्मचारी जोड़े, कुल स्टाफ 598056 हुआ.

देश की सबसे बड़ी IT सर्विस कंपनी TCS ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 15 फीसदी बढ़कर 13884 करोड़ रुपये हो गया. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12075 करोड़ रुपये था. जून तिमाही में TCS का नेट प्रॉफिट 13349 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी की ऑपरेशनल इनकम भी सालाना आधार पर 11.22 फीसदी बढ़कर 73188 करोड़ रुपये हो गई. TCS ने सितंबर तिमाही में 4258 नए कर्मचारी जोडे़ हैं.

TCS का मुनाफा 15 फीसदी बढ़ा

TCS ने सितंबर तिमाही में 13884 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. कंपनी का मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 15 फीसदी बढ़ा है. सितंबर तिमाही से एक साल पहले कंपनी का नेट प्रॉफिट 12075 करोड़ रुपये था. वहीं जून तिमाही में TCS का मुनाफा 13349 करोड़ रुपये रहा था. इस तरह पिछली तिमाही के मुकाबले भी कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है.

इनकम 11.22 फीसदी बढ़ोतरी

सितंबर तिमाही में TCS की ऑपरेशनल इनकम भी बढ़ी है. कंपनी की इनकम सालाना आधार पर 11.22 फीसदी बढ़कर 73188 करोड़ रुपये हो गई. एक साल पहले जुलाई से सितंबर अवधि में कंपनी की ऑपरेशनल इनकम 65799 करोड़ रुपये थी. जून तिमाही में कंपनी की टॉपलाइन 72275 करोड़ रुपये रही थी. यानी पिछली तिमाही के मुकाबले भी कंपनी की इनकम में बढ़ोतरी हुई है.

कंपनी का खर्च भी बढ़ा

सितंबर तिमाही में TCS के कुल खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है. कंपनी का कुल खर्च 55887 करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले इसी तिमाही में कुल खर्च 49463 करोड़ रुपये था. वहीं जून तिमाही में कंपनी का खर्च 55231 करोड़ रुपये रहा था. इस तरह सालाना और तिमाही दोनों आधार पर कंपनी के खर्च में बढ़ोतरी हुई है.

तीन महीने में 4258 कर्मचारी जोड़े

TCS ने सितंबर तिमाही के दौरान अपने कर्मचारियों की संख्या में भी इजाफा किया है. कंपनी ने पिछले तीन महीनों में नेट आधार पर 4258 कर्मचारियों को जोड़ा है. इसके बाद 30 सितंबर तक कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 598056 हो गई. यानी सितंबर तिमाही के अंत तक TCS के साथ करीब 5.98 लाख कर्मचारी काम कर रहे थे.

ये भी पढ़ें- Closing Bell: मार्केट से 11 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा Nifty, Sensex 1072 अंक टूटा

नतीजों से पहले शेयर में गिरावट

TCS के तिमाही नतीजे आने से पहले गुरुवार को कंपनी के शेयर में गिरावट रही. BSE पर TCS का शेयर 0.42 फीसदी गिरकर 2075.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ. वहीं इसी दौरान बेंचमार्क इंडेक्स में 1.44 फीसदी की गिरावट आई. ऐसे में TCS के शेयर में गिरावट बाजार की कुल गिरावट के मुकाबले कम रही. अब निवेशकों की नजर कंपनी के तिमाही प्रदर्शन पर रहेगी.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. मनी9 अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.