युद्ध से बाजार में सुनामी! भयंकर टूटे Microsoft- NVIDIA जैसे महारथी स्टॉक्स; 1.72 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप खाक
युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है. ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है, जो युद्ध से पहले करीब 70 डॉलर था. अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो तेल की कीमत 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है, जिससे ग्लोबल महंगाई बढ़ने का खतरा है.
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब ग्लोबल शेयर बाजार पर साफ दिखने लगा है. भारत से लेकर अमेरिका तक कोहराम मचा हुआ है. पिछले 4 हफ्तों में अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट आई है, जिससे टेक दिग्गज कंपनियों को बड़ा झटका लगा है. Alphabet Inc., Amazon, Apple Inc., Meta Platforms, Microsoft, NVIDIA और Tesla जैसे शेयरों को मिलाकर बने मैग्निफिसेंट 7 का कुल मार्केट कैप करीब 1.72 ट्रिलियन डॉलर घट गया है. सबसे ज्यादा नुकसान Alphabet को हुआ, जिसका मार्केट कैप करीब 450 अरब डॉलर घटा. इसके बाद Meta Platforms में 310 अरब डॉलर और Microsoft में 270 अरब डॉलर की गिरावट आई.
शेयर प्राइस में तेज गिरावट
Alphabet का शेयर 311 डॉलर से गिरकर 273 डॉलर पर आ गया, जबकि Meta Platforms 648 डॉलर से गिरकर 525 डॉलर तक लुढ़क गया. Microsoft, NVIDIA, Apple, Tesla और Amazon में भी भारी गिरावट देखने को मिली.
वॉल स्ट्रीट पर दबाव
इस जियो पॉलिटिकल तनाव का असर अमेरिकी बाजारों पर साफ दिख रहा है. Dow Jones इंडेक्स 5 हफ्तों की लगातार गिरावट के बाद करेक्शन जोन में पहुंच गया है. वहीं S&P 500 भी अपने हाई से करीब 9 प्रतिशत नीचे आ चुका है.
कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई चिंता
युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है. ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है, जो युद्ध से पहले करीब 70 डॉलर था. अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो तेल की कीमत 200 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है, जिससे ग्लोबल महंगाई बढ़ने का खतरा है.
इकोनॉमी पर असर
जानकारों का कहना है कि तेल की कीमत बढ़ने से ट्रांसपोर्ट, बिजली और रोजमर्रा की चीजों की लागत बढ़ेगी, जिससे कंपनियों का खर्च बढ़ेगा और महंगाई भी तेज हो सकती है. इसका सीधा असर कंज्यूमर खर्च और आर्थिक ग्रोथ पर पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें- इस पावर स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! शेयरों में हलचल! FIIs का भी लगा है पैसा, रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
