महंगाई में भी चमकेंगे ये 3 FMCG स्टॉक; लिस्ट में HUL भी शामिल; रखें नजर
देश में बढ़ती महंगाई के बीच FMCG सेक्टर के कुछ शेयर निवेशकों के लिए मजबूत विकल्प बनकर उभरे हैं. Hindustan Unilever, Godrej Consumer Products और Tata Consumer Products जैसी कंपनियों के पास मजबूत ब्रांड और प्राइसिंग पावर है. रोजमर्रा के उपयोग वाले प्रोडक्ट होने के कारण इन कंपनियों की मांग पर महंगाई का ज्यादा असर नहीं पड़ता.

Inflation Stocks: देश में खुदरा महंगाई दर अप्रैल 2026 में बढ़कर 3.48 फीसदी पहुंच गई है. हालांकि यह अब भी RBI के तय दायरे में है, लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे माहौल में निवेशक उन कंपनियों की तलाश करते हैं जिनके कारोबार पर महंगाई का ज्यादा असर न पड़े. खासकर FMCG सेक्टर की कंपनियां इस स्थिति में मजबूत मानी जाती हैं क्योंकि इनके प्रोडक्ट रोजमर्रा की जरूरत से जुड़े होते हैं. यही वजह है कि Hindustan Unilever, Godrej Consumer Products और Tata Consumer Products जैसे शेयर चर्चा में हैं. इन कंपनियों के पास मजबूत ब्रांड और कीमत बढ़ाने की क्षमता है.
HUL
Hindustan Unilever देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनियों में शामिल है. कंपनी के साबुन, चाय और डोमेस्टिक यूज के प्रोडक्ट डेली की जरूरत का हिस्सा हैं. यही कारण है कि कीमत बढ़ने के बाद भी लोग इन प्रोडक्ट को खरीदना जारी रखते हैं. कंपनी कच्चे माल की लागत बढ़ने पर कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है और इससे बिक्री पर ज्यादा असर नहीं पड़ता. Q4 FY26 में कंपनी की बिक्री और मुनाफे दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. कंपनी डिजिटल विज्ञापन और नए प्रोडक्ट पर भी तेजी से काम कर रही है. कंपनी के शेयर 15 मई को 1.05 फीसदी की तेजी के साथ 2272 रुपये पर बंद हुआ. इसने अपने निवेशकों को पिछले साल में -4.73 फीसदी का रिटर्न दिया है.
ये भी पढ़ें- स्मॉलकैप शेयरों में बड़े निवेशकों की एंट्री… Mukul Agrawal-Ashish Kacholia ने इन 2 कंपनियों पर लगाया दांव
Godrej Consumer Products
Godrej Consumer Products भी महंगाई के दौर में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है. कंपनी के Goodknight, HIT और Cinthol जैसे ब्रांड बाजार में काफी लोकप्रिय हैं. कंज्यूमर रोजमर्रा के इन प्रोडक्ट को कीमत बढ़ने के बाद भी खरीदना जारी रखते हैं. Q4 FY26 में कंपनी की इनकम 11 फीसदी बढ़ी जबकि EBITDA में भी 10 फीसदी की ग्रोथ दर्ज हुई. कंपनी का कहना है कि भारत के साथ साथ इंडोनेशिया और अफ्रीका के कारोबार में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. मजबूत ब्रांड वैल्यू कंपनी को कीमत बढ़ाने की ताकत देती है. कंपनी के शेयर 15 मई को 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 1039 रुपये पर बंद हुआ. इसने अपने निवेशकों को पिछले साल में 21 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Tata Consumer Products
Tata Consumer Products को भी महंगाई के समय बेहतर प्रदर्शन करने वाली कंपनी माना जा रहा है. Tata Tea और Tetley जैसे ब्रांड की बाजार में मजबूत पकड़ है. चाय ऐसा प्रोडक्ट है जिसे लोग आसानी से बदलना पसंद नहीं करते, इसलिए कंपनी कीमत बढ़ाकर भी मांग बनाए रख सकती है. Q4 FY26 में कंपनी की इनकम में 18 फीसदी की वृद्धि हुई. वहीं EBITDA और मुनाफे में भी मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. Sampann ब्रांड ने भी शानदार ग्रोथ दर्ज की है. कंपनी के शेयर 15 मई को 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 1234 रुपये पर बंद हुआ. इसने अपने निवेशकों को पिछले साल में 93 फीसदी का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.