Q4 में इस कंपनी ने मचाया धमाल! नेट प्रॉफिट 691% बढ़ा, 3 साल में 8827% भागे शेयर; रडार पर रखें स्टॉक
Diamond Power Infrastructure Ltd का शेयर 27 मई 2026 को 203 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था. हालांकि बुधवार को शेयर में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली और यह करीब 4.09 फीसदी गिरकर 198.2 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया. दिलचस्प बात यह है कि पिछले 3 साल में शेयर करीब 8,827 फीसदी तक चढ़ चुका है.

भारत में पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में तेजी से हो रहे विस्तार के चलते ट्रांसमिशन और केबल सेक्टर की कंपनियों को मजबूत फायदा मिल रहा है. इसी बीच Diamond Power Infrastructure Ltd ने FY26 में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी ने मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ, बेहतर मार्जिन और रिकॉर्ड तिमाही नतीजों के दम पर निवेशकों का ध्यान खींचा है. पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में बंपर रैली देखने को मिली है.
शेयर पर भी दिखा असर
Diamond Power Infrastructure Ltd का शेयर 27 मई 2026 को 203 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था. हालांकि बुधवार को शेयर में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली और यह करीब 4.09 फीसदी गिरकर 198.2 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया. स्टॉक का 52-हफ्तों का उच्च स्तर 211.20 रुपये और निचला स्तर 97.70 रुपये रहा है. दिलचस्प बात यह है कि पिछले 3 साल में शेयर करीब 8,827 फीसदी तक चढ़ चुका है.
FY26 में शानदार प्रदर्शन
FY26 के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 71 फीसदी बढ़कर 1,910 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि FY25 में यह 1,115 करोड़ रुपये था. कंपनी का EBITDA 243 फीसदी उछलकर 232 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं EBITDA मार्जिन 6.1 फीसदी से बढ़कर 12.1 फीसदी हो गया. कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 355 फीसदी बढ़कर 158 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि FY25 में यह 35 करोड़ रुपये था. EPS भी 0.66 रुपये से बढ़कर 3 रुपये प्रति शेयर हो गया.
Q4FY26 रहा अब तक का सबसे मजबूत तिमाही
मार्च तिमाही यानी Q4FY26 कंपनी के लिए अब तक की सबसे मजबूत तिमाही साबित हुई. कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 108 फीसदी और तिमाही आधार पर 47 फीसदी बढ़कर 696 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA 506 फीसदी उछलकर 85 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 12.2 फीसदी रहा. सबसे ज्यादा ध्यान कंपनी के नेट प्रॉफिट ने खींचा. Q4FY26 में PAT 691 फीसदी बढ़कर 61 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं, तिमाही आधार पर मुनाफे में 22 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. कंपनी का ग्रॉस मार्जिन भी 173 फीसदी बढ़कर 130 करोड़ रुपये पहुंच गया.
क्या करती है कंपनी?
Diamond Power Infrastructure Ltd भारत के पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में शामिल है. कंपनी कंडक्टर्स, केबल्स और ट्रांसमिशन टावर्स जैसे कई प्रोडक्ट्स बनाती है. इसका मैन्युफैक्चरिंग प्लांट गुजरात के वडोदरा में स्थित है, जिसे देश के सबसे बड़े सिंगल-लोकेशन पावर प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग हब में गिना जाता है. FY23 में NCLT रिजोल्यूशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी ने तेजी से कारोबार का विस्तार किया है.
इसे भी पढ़ें- सरकार अगले महीने बेच सकती है LIC में हिस्सेदारी, 10000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, टूटे शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.