IRCTC Q3 नतीजे में 15% बढ़ा मुनाफा, अब 175% डिविडेंड का किया ऐलान; रिकॉर्ड डेट भी तय

नवरत्न PSU IRCTC ने Q3FY26 में 15.6 फीसदी मुनाफा बढ़ाकर 394 करोड़ रुपये किया और 3.50 रुपये प्रति शेयर (175 फीसदी) का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी ने 20 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. रेवेन्यू और EBITDA में भी दोहरे अंकों की बढ़त दर्ज की गई.

IRCTC का Q3 रिजल्ट Image Credit: @Money9live

IRCTC Q3 Result and Dividend: नवरत्न PSU IRCTC ने दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के नतीजों के साथ अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा भी दिया है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.50 रुपये प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. यह 2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 175 फीसदी के बराबर है. कंपनी ने 20 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है, यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होंगे, उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा.

मुनाफे और आय में मजबूत बढ़त

तिमाही नतीजों की बात करें तो IRCTC का प्रदर्शन मजबूत रहा है. कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना तुलना में 15.6 फीसदी बढ़कर 394 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 341 करोड़ रुपये था. रेवेन्यू में भी अच्छी वृद्धि दर्ज की गई. कंपनी की कुल आय 18.4 प्रतिशत बढ़कर 1,449 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि एक साल पहले यह 1,225 करोड़ रुपये थी.

इससे इतर, ऑपरेशनल स्तर पर भी कंपनी ने सकारात्मक प्रदर्शन किया. EBITDA 11.7 फीसदी बढ़कर 465 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 417 करोड़ रुपये था. हालांकि EBITDA मार्जिन में हल्की गिरावट देखने को मिली है. यह 34 फीसदी से घटकर 32.1 फीसदी पर आ गया. इससे संकेत मिलता है कि आय बढ़ने के साथ-साथ लागत का दबाव भी कुछ हद तक बढ़ा है.

डिविडेंड एंगल से क्यों अहम है यह खबर?

मुनाफे में बढ़ोतरी और मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ के बीच डिविडेंड की घोषणा इस बात का संकेत है कि कंपनी की नकदी स्थिति स्थिर है और वह शेयरधारकों को नियमित रिटर्न देने की स्थिति में है. 175 फीसदी का अंतरिम डिविडेंड PSU स्टॉक्स में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए आकर्षक माना जा रहा है. जो निवेशक रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर होल्ड करेंगे, उन्हें प्रति शेयर 3.50 रुपये का भुगतान किया जाएगा. यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी.

@NSE

आगे क्या देखें निवेशक?

IRCTC रेलवे टिकटिंग, कैटरिंग और टूरिज्म सेवाओं में प्रमुख भूमिका निभाती है. कंपनी का बिजनेस मॉडल अपेक्षाकृत एसेट-लाइट है और मजबूत कैश फ्लो जेनरेट करता है. हालांकि EBITDA मार्जिन में आई हल्की गिरावट पर बाजार की नजर रहेगी. कुल मिलाकर, Q3FY26 के नतीजे और डिविडेंड की घोषणा निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं. मुनाफे और रेवेन्यू में दोहरे अंकों की वृद्धि के साथ कंपनी ने यह दिखाया है कि वह ऑपरेशनल स्तर पर मजबूती बनाए हुए.

ये भी पढ़ें- मजबूत तिमाही नतीजों का असर! PSU कंपनी HAL ने किया 700% डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट भी तय

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories