₹13,527 करोड़ की डील बदल देगी IRFC की तकदीर! स्टॉक के लिए आई राहत की खबर, शेयर पर रखें नजर
IRFC ने अब रेलवे फाइनेंसिंग के अलावा अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में भी कदम रखा है. कंपनी ने हैदराबाद मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए ₹13,527 करोड़ की बड़ी फाइनेंसिंग डील की है. इस डील के तहत पुराने महंगे कर्ज को लंबे समय के सस्ते लोन से बदला जाएगा, जिससे प्रोजेक्ट की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. यह लोन L&T मेट्रो रेल हैदराबाद लिमिटेड को दिया गया है और इसमें तेलंगाना सरकार का भी पूरा समर्थन शामिल है. कंपनी का मानना है कि इस तरह की फाइनेंसिंग से देश के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मजबूती मिलेगी और IRFC की नई पहचान बनेगी.
पिछले एक साल से IRFC का शेयर लगातार कमजोर प्रदर्शन कर रहा है. शेयर में 1 महीने में 6%, 6 महीने में 16% और एक साल में करीब 29% की गिरावट देखी गई है. ऐसे समय में कंपनी का नए कारोबार में प्रवेश निवेशकों के लिए उम्मीद की खबर माना जा रहा है. अब तक IRFC मुख्य रूप से रेलवे एसेट्स की फाइनेंसिंग करती थी, लेकिन अब कंपनी अपने कारोबार को diversify करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. माना जा रहा है कि अर्बन मोबिलिटी और पब्लिक इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में एंट्री से कंपनी को भविष्य में नए अवसर मिल सकते हैं और शेयर प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिल सकता है.