Jio Share Listing: जियो की शानदार मार्केट एंट्री, IPO प्राइस के मुकाबले 21.3% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग
Jio Share Listing: 1,358 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर, रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप लगभग 12.50 लाख करोड़ रुपये हो गया. जियो प्लेटफॉर्म्स के पब्लिक ऑफर को कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब किया गया. इसमें लगभग 1.4 करोड़ आवेदन आए और 4.9 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां लगाई गईं.

Jio Share Listing: रिलायंस समर्थित जियो प्लेटफॉर्म्स बुधवार, 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित डेब्यू कर लिया. जियो प्लेटफॉर्म के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई पर 1358 रुपये पर हुई. निवेशकों को 21 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला है. जियो के शेयर का आईपीओ प्राइस बैंड 1,119 रुपये था.
एयरटेल को छोड़ा पीछे
1,358 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर, रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप लगभग 12.50 लाख करोड़ रुपये हो गया. 12.50 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ लिस्ट होने पर, जियो प्लेटफॉर्म्स ने सबसे वैल्यूएबल भारतीय कंपनियों की सूची में भारती एयरटेल को पछड़ाते हुए दूसरे पायदान पर पहुंच गई.
निवेशकों को मिला कितना मुनाफा
जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर 1,358 पर लिस्ट हुए, जो इसके आईपीओ प्राइस 1,119 रुपये से 239 रुपये या 21.36 फीसदी अधिक है.
शेयरधारक कैटेगरी के तहत न्यूनतम 23 शेयरों का लॉट पाने वाले निवेशकों को लिस्टिंग के शुरुआती भाव के आधार पर 5,497 रुपये का मुनाफा हुआ.
कैटेगरी के हिसाब से निवेशकों को कितना फायदा?
| निवेशक कैटेगरी | लॉट साइज | आईपीओ मूल्य पर निवेश (₹) | लिस्टिंग के भाव पर वैल्यू (₹) | लिस्टिंग पर मुनाफा (₹) |
|---|---|---|---|---|
| रिटेल निवेशक | 12 शेयर | 13,428 | 16,296 | 2,868 |
| शेयरधारक | 23 शेयर | 25,737 | 31,234 | 5,497 |
| एचएनआई (HNI) | 180 शेयर | 2,01,420 | 2,44,440 | 43,020 |
MTF के तहत उपलब्ध रहेगा शेयर
NSE ने एक सर्कुलर में बताया है कि बुधवार से जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर ‘मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी’ (MTF) के तहत उपलब्ध हैं. विश्लेषकों को उम्मीद है कि जियो की मार्केट लीडरशिप, सब्सक्राइबर बेस और तेजी से बढ़ते डिजिटल कारोबार की वजह से, इसकी शुरुआत के बाद भी निवेशकों की दिलचस्पी बनी रहेगी.
निवेशकों से मिली थी जबरदस्त प्रतिक्रिया
जियो प्लेटफॉर्म के पब्लिक ऑफर 30,213 करोड़ रुपये के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को निवेशकों की ओर से जोरदार प्रतिक्रिया मिली थी.
जियो प्लेटफॉर्म्स के पब्लिक ऑफर को कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब किया गया. इसमें लगभग 1.4 करोड़ आवेदन आए और 4.9 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां लगाई गईं. आवेदनों की संख्या और कुल बोली राशि ने भारतीय IPO के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.