Jio Platforms का शेयर क्या बनेगा पैसा छापने की मशीन, तुरंत करें सेल या आगे मिलेगा जोरदार मुनाफा?
Jio Platforms IPO में शेयर अलॉट होने के बाद निवेशकों के सामने सवाल है कि लिस्टिंग पर मुनाफा बुक करें या लंबी अवधि के लिए होल्ड करें. एक्सपर्ट ने कंपनी की मजबूत प्रमोटर टीम, कर्ज घटने की संभावना और नए रेवेन्यू सेगमेंट को भविष्य की ग्रोथ के लिए अहम बताया है. उन्होंने मिड टर्म में शेयर के लिए ₹1,500 से ₹1,800 तक का टारगेट दिया है. जानिए लिस्टिंग के बाद निवेशकों को किन बातों पर ध्यान देना चाहिए.
Highlights
- Jio IPO Listing: शेयर बेचकर मुनाफा वसूलें या करें होल्ड? एक्सपर्ट ने दिया ₹1,800 का टारगेट, jio ipo listing price, jio ipo listing Premimum, jio ipo listing gain, jio ipo listing details, NSE, BSE, Reliance, RIL Jio,jio ipo listing time, jio listing time, jio platforms jio ipo allotment status, jio listing price, jio listing, ipo listing time, jio ipo listing date and time, jio share price today, जियो आईपीओ लिस्टिंग प्राइस, जियो आईपीओ लिस्टिंग प्रीमियम, जियो आईपीओ लिस्टिंग गेन, जियो आईपीओ लिस्टिंग डिटेल्स, एनएसई, बीएसई, रिलायंस, आरआईएल जियो, जियो आईपीओ लिस्टिंग टाइम, जियो लिस्टिंग टाइम, जियो प्लेटफॉर्म्स जियो आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस, जियो लिस्टिंग प्राइस, जियो लिस्टिंग, आईपीओ लिस्टिंग टाइम, जियो आईपीओ लिस्टिंग डेट और टाइम, जियो शेयर प्राइस टुडे,
- Jio Platforms Share Price: लिस्टिंग के बाद कितने रुपये तक जाएगा शेयर? एक्सपर्ट ने बताया पूरा प्लान
- Jio Platforms IPO: लिस्टिंग गेन लेकर निकलें या लंबी अवधि तक रखें शेयर? जानें एक्सपर्ट की सलाह
क्या Jio Platforms IPO निवेशकों के लिए पैसा छापने की मशीन बनेगा? IPO के शेयर मार्केट में लिस्ट होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि लिस्टिंग पर मुनाफा बुक करें या लंबी अवधि के लिए होल्ड करें. इश्यू NSE और BSE दोनों एक्सचेंज पर लगभग 21 फीसदी पर लिस्ट हुआ है. कंपनी की मजबूत प्रमोटर टीम, कर्ज घटने की संभावना और नए रेवेन्यू सेगमेंट से भविष्य में ग्रोथ के मौके बन सकते हैं. एक्सपर्ट शेयर के लिए ₹1500 से ₹1800 तक का टारगेट दिया है. ऐसे में लिस्टिंग के बाद निवेशकों को क्या करना चाहिए और क्या Jio Platforms लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन का मौका बन सकता है? जानिए एक्सपर्ट की राय.
लिस्टिंग के बाद Jio के शेयरों का क्या करें?
कांतिलाल छगनलाल सिक्योरिटीज के मार्केट एक्सपर्ट महेश ओझा के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने Jio Platforms IPO में सिर्फ लिस्टिंग गेन कमाने के लिए आवेदन किया है, तो वह अपनी निवेश रणनीति के हिसाब से फैसला ले सकता है. लेकिन जिन निवेशकों का नजरिया लंबी अवधि का है, वे शेयर को जल्दबाजी में बेचने के बजाय होल्ड करने पर विचार कर सकते हैं.
एक्सपर्ट का कहना है कि Jio Platforms जैसी कंपनियों में लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन की संभावना हो सकती है. हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनी आने वाले समय में अपने कारोबार को किस तरह बढ़ाती है और उसके वित्तीय नतीजे कैसे रहते हैं. इसलिए निवेशकों को सिर्फ ग्रे मार्केट प्रीमियम या संभावित लिस्टिंग गेन के आधार पर फैसला नहीं करना चाहिए.
₹1500 से ₹1800 तक जा सकता है शेयर?
एक्सपर्ट ने Jio Platforms के शेयर के लिए मिड टर्म में 1,500 से 1,800 रुपये की रेंज का अनुमान दिया है. उन्होंने लिस्टिंग के समय शेयर के करीब 1,365 से 1,370 रुपये के स्तर पर पहुंचने की संभावना भी जताई है. उनके मुताबिक, यह इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 22 फीसदी प्रीमियम को दिखाता है.
हालांकि, ये एक्सपर्ट के अनुमान हैं, शेयर के भविष्य के भाव की गारंटी नहीं. शेयर की वास्तविक चाल लिस्टिंग के समय बाजार की स्थिति, निवेशकों की मांग और कंपनी के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी. एक्सपर्ट ने एक, दो, तीन या पांच साल के लिए अलग-अलग निश्चित टारगेट नहीं दिए हैं.
कर्ज घटने से कंपनी को कैसे होगा फायदा?
एक्सपर्ट ने Jio Platforms के लिए कर्ज घटने की संभावना को अहम बताया है. IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल Jio Infocomm के कर्ज के भुगतान या उसे कम करने में किया जाना है. इससे कंपनी के ब्याज खर्च में बचत हो सकती है. अगर यह बचत कंपनी के वित्तीय नतीजों में दिखाई देती है, तो इसका असर भविष्य में मुनाफे पर पड़ सकता है.
एक्सपर्ट के मुताबिक, मजबूत प्रमोटर और कंपनी की कारोबारी स्थिति भी लंबी अवधि के नजरिए से महत्वपूर्ण हैं. हालांकि, कर्ज घटने से होने वाला वास्तविक फायदा कंपनी के आगे के वित्तीय आंकड़ों से ही स्पष्ट होगा.
नए कारोबार से बढ़ सकती है कमाई
एक्सपर्ट ने Jio Platforms के भविष्य में नए रेवेन्यू सेगमेंट जुड़ने की संभावना को भी पॉजिटिव बताया है. उनका मानना है कि कंपनी की ग्रोथ जारी रहती है और नए कारोबार से कमाई बढ़ती है, तो बाजार कंपनी को बेहतर वैल्यूएशन दे सकता है.
लेकिन इसके लिए कंपनी को अपने कारोबार में लगातार ग्रोथ दिखानी होगी. साथ ही नए सेगमेंट से होने वाली कमाई और मुनाफे पर भी निवेशकों को नजर रखनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- Opening Bell: सेंसेक्स 700 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 22700 के नीचे; IT इंडेक्स में 2% की गिरावट
निवेशक क्या ध्यान रखें?
Jio Platforms के शेयरों को लेकर एक्सपर्ट की राय लंबी अवधि के लिहाज से पॉजिटिव है. वे इसे संभावित वेल्थ क्रिएशन वाला शेयर मानते हैं. लेकिन निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ग्रे मार्केट प्रीमियम केवल बाजार का संकेत है, लिस्टिंग प्राइस की गारंटी नहीं.
अगर निवेश का उद्देश्य केवल लिस्टिंग गेन है, तो निवेशक अपनी रिस्क लेने की क्षमता और रणनीति के मुताबिक फैसला कर सकते हैं. वहीं, लंबी अवधि के निवेशकों को कंपनी के नतीजों, कर्ज में बदलाव, नए कारोबार से होने वाली कमाई और वैल्यूएशन पर नजर रखनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Jio Share Listing: जियो की शानदार मार्केट एंट्री, IPO प्राइस के मुकाबले 21.3% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग
Opening Bell: सेंसेक्स 700 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 22700 के नीचे; IT इंडेक्स में 2% की गिरावट
Stocks to Watch: जियो प्लेटफॉर्म, Maruti Suzuki, Tata Capital समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर
