TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Opening Bell: सेंसेक्स 700 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 22700 के नीचे; IT इंडेक्स में 2% की गिरावट

Opening Bell: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच, तेल की कीमतों में मामूली उछाल के बावजूद एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई. जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी क्रमशः 1.19 फीसदी और 6.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.

शेयर बाजार में गिरावट. Image Credit: Tv9 Network

Opening Bell: वैश्विक स्तर पर पॉजिटिव संकेतों के बावजूद, 28 अक्टूबर को भारतीय इंडेक्स गिरावट के साथ खुले और निफ्टी 22700 के नीचे आ गया. सेंसेक्स 667.12 अंक या 0.91 फीसदी गिरकर 72,931.55 पर आ गया, और निफ्टी 158.65 अंक या 0.70 फीसदी गिरकर 22,591.10 पर बंद हुआ. लगभग 1028 शेयरों में तेजी आई, 1253 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, और 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी पर L&T, बजाज ऑटो, SBI लाइफ इंश्योरेंस, मारुति सुजुकी और हिंडाल्को प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, HCL टेक, TCS और मैक्स हेल्थकेयर गिरावट वाले शेयरों में रहे.

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में, Q2 नतीजों के बाद L&T 5 फीसदी से अधिक उछलकर सबसे ज्यादा बढ़त वाला शेयर बन गया. SBI और एक्सिस बैंक के शेयरों में भी तेजी रही. दूसरी ओर, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, HCL टेक, TCS और ITC के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई.

यह भी पढ़ें: Jio IPO की लिस्टिंग से पहले कितने पर पहुंचा GMP, प्रॉफिट के बाद शेयर करें Sell या लॉन्ग टर्म के लिए Hold?