Kalyan Jewellers में भारी बिकवाली, 10 महीने में 40% गिरकर 52-वीक लो पर, डूबे ₹27130 करोड़! जानें आउटलुक

यह स्टॉक अपने अहम सपोर्ट लेवल और ट्रेंडलाइन के नीचे फिसल चुका है. RSI करीब 30.48 के ओवरसोल्ड जोन में पहुंच गया है, जिससे साफ है कि फिलहाल बिकवाली का दबाव ज्यादा है. Trendlyne के आंकड़ों के मुताबिक, शेयर का MFI 26 पर है, जो इसे बेहद ओवरसोल्ड स्थिति में दिखाता है.

Kalyan Jewellers Image Credit: money9 live AI image

Kalyan Jewellers के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है. पिछले 10 महीनों में शेयर 40 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुका है और बुधवार को यह 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर पहुंच गया. बाजार में कमजोरी, MSCI इंडेक्स से बाहर होना, सोने पर बढ़ी इंपोर्ट ड्यूटी और प्रधानमंत्री Narendra Modi की गोल्ड खरीद टालने की अपील के बाद ज्वेलरी शेयरों पर दबाव बढ़ गया है. अब सवाल ये है कि इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज का क्या आउटलुक है? आइए जानते हैं.

गोल्ड खरीद टालने की अपील और ड्यूटी बढ़ने से दबाव

सरकार ने सोने के आयात को कम करने और रुपये पर दबाव घटाने के लिए गोल्ड इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से एक साल तक सोने की खरीद टालने की अपील की थी. इन दोनों फैसलों का असर ज्वेलरी सेक्टर के शेयरों पर साफ दिखा. पिछले तीन कारोबारी सत्रों में Kalyan Jewellers के शेयर करीब 16 प्रतिशत टूट चुके हैं. Kalyan Jewellers, Thangamayil Jewellery, Sky Gold, Senco Gold और Titan Company समेत ज्वेलरी कंपनियों के निवेशकों की करीब 60,000 करोड़ रुपये की संपत्ति घट गई.

मार्केट कैप में भारी गिरावट

Kalyan Jewellers का मार्केट कैप 8 मई से 13 मई के बीच करीब 7,229 करोड़ रुपये घट गया. वहीं जुलाई 2025 में बने 52 हफ्ते के हाई 617.70 रुपये से अब तक निवेशकों को करीब 27,130 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है.

टेक्निकल चार्ट पर कमजोरी के संकेत

यह स्टॉक अपने अहम सपोर्ट लेवल और ट्रेंडलाइन के नीचे फिसल चुका है. RSI करीब 30.48 के ओवरसोल्ड जोन में पहुंच गया है, जिससे साफ है कि फिलहाल बिकवाली का दबाव ज्यादा है. Trendlyne के आंकड़ों के मुताबिक, शेयर का MFI 26 पर है, जो इसे बेहद ओवरसोल्ड स्थिति में दिखाता है. शेयर अपने 50 दिन और 200 दिन के सिंपल मूविंग एवरेज यानी 403 रुपये और 467 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है.

MSCI इंडेक्स से बाहर होने का भी असर

Kalyan Jewellers की लगातार कमजोर परफॉर्मेंस के चलते MSCI ने कंपनी को अपने Standard Index से बाहर कर दिया है. यह बदलाव 29 मई के कारोबार बंद होने के बाद लागू होगा. इससे विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है.

मजबूत Q4 नतीजों का असर भी फीका

हालांकि कंपनी के Q4FY26 नतीजे काफी मजबूत रहे थे. मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 118 प्रतिशत बढ़कर 410 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 187.6 करोड़ रुपये था. कंपनी की ऑपरेशंस से आय 66 प्रतिशत बढ़कर 10,275 करोड़ रुपये रही. EBITDA 84 प्रतिशत बढ़कर 735.7 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि EBITDA मार्जिन 6.5 प्रतिशत से बढ़कर 7.2 प्रतिशत हो गया.

ब्रोकरेज की राय

ट्रेंडलाइन पर उपलब्ध BOB Capital Markets की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शेयर 490 रुपये तक जा सकता है. जो मौजूदा भाव से 35 फीसदी अपसाइड है. 15 मई तक इसके शेयरों का भाव 355 रुपये था.

इसे भी पढ़ें- इस फार्मा शेयर पर Emkay बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस, वहीं Elara ने घटाई रेटिंग, जानें कहां जाएगा स्टॉक?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.