इस फिनटेक शेयर में आएगी 24% की तेजी, Ventura ने दी BUY रेटिंग, 31% CAGR से बढ़ा मुनाफा
शेयर बाजार में निवेश के अवसर तलाश रहे निवेशकों के लिए KFin Technologies चर्चा में है. ब्रोकरेज फर्म Ventura ने इस शेयर पर BUY रेटिंग देते हुए 1,125 रुपये का टारगेट दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 24 फीसदी की संभावित तेजी दर्शाता है. मजबूत टैकनिकल ब्रेकआउट, बढ़ती आय और लंबी अवधि की बेहतर प्रॉफिट ग्रोथ इस शेयर को आकर्षक बनाती है.

KFin Tech 24pct Upside : शेयर बाजार में अच्छे रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए KFin Technologies एक दिलचस्प मौका बनकर उभरा है. ब्रोकरेज फर्म Ventura ने इस शेयर पर BUY रेटिंग देते हुए करीब 24 फीसदी अपसाइड की संभावना जताई है. मजबूत तकनीकी संकेत, बेहतर कारोबार और लंबी अवधि में मुनाफे की शानदार ग्रोथ के चलते यह शेयर निवेशकों की नजर में आया है. आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज इस शेयर पर क्यों बुलिश है और कंपनी के फंडामेंटल्स कितने मजबूत हैं.
KFin Tech में आएगी 24% की तेजी
स्टॉक ब्रोकरेज कंपनी Ventura ने KFin Technologies Ltd. के शेयर के लिए BUY रेटिंग दी है. इस शेयर का रिकमेंडेड खरीद स्तर 898.45 रुपये है. इसका टारगेट प्राइस 1,125 रुपये रखा है, जिससे आगे अच्छी बढ़त की संभावना दिखाई देती है. कंपनी के शेयर 909 रुपये पर कारोबार कर रहा है. यानी मौजूदा स्तर से शेयर में लगभग 24 फीसदी की तेजी आ सकती है. निवेशकों को सलाह है कि वे 874–855 रुपये और 831–812 रुपये के सपोर्ट जोन पर नजर रखें. वहीं, रिस्क को कंट्रोल करने के लिए 784 रुपये का स्टॉप लॉस (SL) निर्धारित किया गया है.
तेजी की क्या वजह है?
ब्रॉकरेज के अनुसार, कंपनी के शेयर में तेजी की मुख्य वजह यह है कि शेयर ने हाल ही में एक मजबूत टैकनिकल ब्रेकआउट दिया है. अप्रैल 2026 में 1006 रुपये से गिरावट शुरू होने के बाद शेयर मई में 784.95 रुपये तक फिसल गया था. इसके बाद निचले स्तरों पर खरीदारी बढ़ी और शेयर ने रिकवरी शुरू की. मई-जून के दौरान शेयर कुछ समय तक कंसोलिडेशन में रहा, जिससे मजबूत बेस फॉर्मेशन (Base Formation) तैयार हुआ. हाल के दिनों में शेयर ने लगातार Higher Bottoms बनाए, जो खरीदारी की मजबूती का संकेत है.
इसके साथ ही Descending Triangle Bullish Breakout वॉल्यूम के सपोर्ट के साथ देखने को मिला, जो एक महत्वपूर्ण पॉजिटिव संकेत माना जाता है. ब्रेकआउट के बाद शेयर 903.30 रुपये तक पहुंच गया और अपने पिछले स्विंग हाई को भी पार कर गया. यह दर्शाता है कि बाजार में खरीदारों का दबदबा बढ़ रहा है और यदि यह मजबूती बनी रहती है तो शेयर में आगे भी अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है.
कंपनी के फंडामेंटल्स
| फंडामेंटल्स | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹15,524 करोड़ |
| P/E अनुपात (TTM) | 45.16 |
| P/B अनुपात | 9.28 |
| इंडस्ट्री का औसत P/E | 55.74 |
| डेट-टू-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity) | 0.03 |
| ROE | 20.54% |
| EPS (TTM) | 19.89 |
| डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield) | 1.33% |
| बुक वैल्यू (Book Value) | 96.82 |
| फेस वैल्यू (Face Value) | 10 |
कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?
कंपनी की वित्तीय सेहत कुल मिलाकर मजबूत दिखाई देती है. पिछले 12 महीनों (TTM) में कंपनी की आय (Revenue) में 24 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो कारोबार के लगातार विस्तार को दर्शाती है. वहीं, पिछले 3 वर्षों में कंपनी ने 20 फीसदी की CAGR रेवेन्यू ग्रोथ हासिल की है.
मुनाफे की बात करें तो पिछले 12 महीनों में इसमें 5 फीसदी की मामूली गिरावट देखने को मिली है, लेकिन लंबी अवधि में तस्वीर पॉजिटिव है क्योंकि पिछले 3 वर्षों में कंपनी का प्रॉफिट CAGR 31 फीसदी रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
यह भी पढ़ें: एक दिन में इस शेयर ने कराई ₹387 करोड़ की कमाई, 6 महीने में पैसा डबल, FII बढ़ा रहे हैं हिस्सेदारी, रखें नजर