Eternal से Hindustan Zinc तक, इन 3 लार्जकैप कंपनियों ने Q1 में दिखाया दम; 268% तक उछला प्रॉफिट

Q1 FY27 में Eternal, Hindustan Zinc और Hitachi Energy India ने प्रॉफिट ग्रोथ के मामले में शानदार प्रदर्शन किया. Eternal का नेट प्रॉफिट 268 फीसदी बढ़कर 92 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि Hindustan Zinc का प्रॉफिट 145 फीसदी बढ़कर 5,469 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, Hitachi Energy India का नेट प्रॉफिट 123.5 फीसदी बढ़कर 294 करोड़ रुपये रहा.

शेयर मार्केट Image Credit: ai/canva

largecap stocks: शेयर बाजार में लार्जकैप कंपनियों को आमतौर पर मजबूत वित्तीय स्थिति, बड़े कारोबार और स्थापित मार्केट पोजिशन के लिए जाना जाता है. हालांकि, बड़ी कंपनियां भी आर्थिक परिस्थितियों, बढ़ती लागत और जियोपॉलिटिकल तनाव से प्रभावित होती हैं. इसके बावजूद वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी Q1 FY27 में कुछ लार्जकैप कंपनियों ने अपने प्रॉफिट में 100 फीसदी से ज्यादा की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है.

Eternal का प्रॉफिट 268 फीसदी उछला

पहले नंबर पर Eternal है, जिसे पहले Zomato के नाम से जाना जाता था. कंपनी फूड सर्विसेज और क्विक कॉमर्स से जुड़े कारोबार में काम करती है. Equitymaster की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2026 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 173.7 फीसदी बढ़कर 20,590 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 7,520 करोड़ रुपये था. वहीं, नेट प्रॉफिट 268 फीसदी बढ़कर 92 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 25 करोड़ रुपये था.

Hindustan Zinc का नेट प्रॉफिट 145 फीसदी बढ़ा

Hindustan Zinc ने जून 2026 तिमाही में अब तक का अपना सबसे मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया. कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक प्रोड्यूसर्स में शामिल है और ग्लोबल स्तर पर प्रमुख सिल्वर प्रोड्यूसर्स में भी आती है. Q1 FY27 में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 77 फीसदी बढ़कर 13,747 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA 109 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 8,074 करोड़ रुपये रहा. वहीं, नेट प्रॉफिट 145 फीसदी बढ़कर 5,469 करोड़ रुपये पहुंच गया.

Hitachi Energy India का प्रॉफिट 123.5 फीसदी बढ़ा

Hitachi Energy India ने भी Q1 FY27 में मजबूत प्रदर्शन किया. कंपनी पावर ग्रिड टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिफिकेशन सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम करती है. जून 2026 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 2,494 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1,479 करोड़ रुपये था. वहीं, नेट प्रॉफिट 123.5 फीसदी बढ़कर 294 करोड़ रुपये पहुंच गया.

इस दौरान कंपनी के ऑर्डर्स 5,097 करोड़ रुपये रहे और ऑर्डर बैकलॉग 32,222 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. कंपनी ने गुजरात में नई पावर ट्रांसफॉर्मर फैसिलिटी के लिए करीब 2,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कैपेक्स की भी घोषणा की है.

यह भी पढ़ें: HY Tech Engineers IPO का प्राइस बैंड तय, 24 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन का मौका; जानें पूरी डिटेल

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Loading...
Unable to load recommendations.