Lenskart Share: शानदार तिमाही नतीजों के बाद शेयर में 7 फीसदी तक उछाल, 228 करोड़ रुपये रहा मुनाफा

Lenskart Solutions के शेयरों में Q1 FY27 के मजबूत नतीजों के बाद 7 फीसदी तक तेजी आई. कंपनी का नेट प्रॉफिट 182.3 फीसदी बढ़कर 228 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू 33.6 फीसदी बढ़कर 2,214 करोड़ रुपये और EBITDA 61.3 फीसदी बढ़कर 589 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का प्रोडक्ट मार्जिन पहली बार 70 फीसदी के पार पहुंचा.

Lenskart Solutions के शेयरों में Q1 FY27 के मजबूत नतीजों के बाद 7 फीसदी तक तेजी आई. Image Credit: money9

Lenskart Solutions के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के शानदार तिमाही नतीजों के बाद शेयर करीब 7 फीसदी तक चढ़ गया. कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मुनाफे में 182 फीसदी से ज्यादा की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है. इस दौरान कंपनी की कमाई और EBITDA में भी मजबूत वृद्धि हुई. भारत और इंटरनेशनल कारोबार दोनों से कंपनी को अच्छा सपोर्ट मिला. नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज हाउस ने Lenskart के शेयर पर भरोसा जताया है और टारगेट प्राइस बढ़ाया है.

Lenskart का मुनाफा 182 फीसदी बढ़ा

कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू पहली तिमाही में सालाना आधार पर 33.6 फीसदी बढ़कर 2,214 करोड़ रुपये हो गया. वहीं EBITDA 61.3 फीसदी बढ़कर 589 करोड़ रुपये रहा. कंपनी के मुताबिक कारोबार की ग्रोथ कई क्षेत्रों में मजबूत रही. भारत से कंपनी का रेवेन्यू 30.7 फीसदी बढ़ा. वहीं इंटरनेशनल कारोबार से रेवेन्यू में 38 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इससे कंपनी के कुल प्रदर्शन को मजबूती मिली.

पहली बार 70 फीसदी के पार

Lenskart के लिए मार्जिन के मोर्चे पर भी पहली तिमाही अच्छी रही. कंपनी का Consolidated Product Margin पहली बार 70 फीसदी के स्तर को पार कर 70.3 फीसदी पर पहुंच गया. एक साल पहले यह मार्जिन 68.7 फीसदी था. कंपनी का EBITDA Margin भी बढ़कर 21.7 फीसदी हो गया, जो पिछले साल 18 फीसदी था. भारत में EBITDA Margin 21.4 फीसदी और इंटरनेशनल कारोबार में 21.9 फीसदी रहा.

यह भी पढ़ें- चीन पर यूएस की सख्ती से भारत की इन 2 कंपनियों को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर बूम से बदल सकती है तस्वीर; रखें नजर

Jefferies ने दिया 680 रुपये का टारगेट

ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने Lenskart पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस 600 रुपये से बढ़ाकर 680 रुपये कर दिया है. Jefferies के मुताबिक कंपनी की ग्रोथ और मार्जिन में सुधार की कहानी मजबूत हो रही है. ब्रोकरेज ने कहा कि भारत में मांग के बजाय सप्लाई कंपनी के लिए बड़ी चुनौती बन रही है. कंपनी रोज करीब 70 हजार आई टेस्ट कर रही है. Lenskart ने 500 रुपये का पूरी तरह तैयार प्रोडक्ट भी पेश किया है.

Latest Stories

2026 में रडार पर रखें ये 2 शेयर, एक ने दिया 400 रुपये डिविडेंड, तो दूसरे ने किया प्रॉफिट का 40% डिविडेंड देने का ऐलान

चीन पर यूएस की सख्ती से भारत की इन 2 कंपनियों को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर बूम से बदल सकती है तस्वीर; रखें नजर

Opening Bell: बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 24350 के करीब; टाटा के शेयर फिसले

MSCI ने 4 भारतीय शेयरों को इंडेक्स में किया शामिल, SBI कार्ड्स बाहर; जानें- कब से लागू होंगे बदलाव

आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर, फोकस में रहेंगे अल्ट्राटेक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स और इरकॉन के शेयर

चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के 68000 करोड़ रुपये डूबे, शेयरों का बुरा हाल; सबसे अधिक टूटा ये स्टॉक

Loading...
Unable to load recommendations.