2026 में रडार पर रखें ये 2 शेयर, एक ने दिया 400 रुपये डिविडेंड, तो दूसरे ने किया प्रॉफिट का 40% डिविडेंड देने का ऐलान

Oracle Financial Services Software ने FY26 में 400 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया है, जबकि Crizac ने अगले 3 वर्षों तक कम से कम 40 फीसदी एनुअल प्रॉफिट डिविडेंड के तौर पर देने की कमिटमेंट की है. दोनों कंपनियों की डेट काफी कम है और कैश जनरेशन मजबूत है.

डिविडेंड स्टॉक Image Credit: money9live.com

Highlights

  • Oracle Financial Services Software ने FY26 में 400 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया है.
  • Crizac ने अगले 3 वर्षों तक कम से कम 40% एनुअल प्रॉफिट डिविडेंड के तौर पर देने की कमिटमेंट की है.
  • दोनों कंपनियों की Debt काफी कम है.

Dividend Stocks: ऐसे समय में जब इन्वेस्टर्स तेज ग्रोथ वाले स्टॉक्स की तलाश में रहते हैं, मजबूत बैलेंस शीट और लगातार कैश जेनरेशन वाली कंपनियां अलग तरह का आकर्षण पैदा करती हैं. Oracle Financial Services Software और Crizac ऐसी 2 कंपनियां हैं, जिनकी डेट बहुत कम है और जो शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड के जरिए कैश रिटर्न कर रही हैं. दोनों कंपनियों की कहानी एक-दूसरे से काफी अलग है. Oracle Financial Services Software एक मेच्योर बैंकिंग सॉफ्टवेयर कंपनी है, जबकि Crizac हाल ही में लिस्टेड हुई कंपनी है.

Oracle Financial Services Software

Oracle Financial Services Software यानी ओएफएसएस बैंकिंग सॉफ्टवेयर बिजनेस में काम करती है. कंपनी का फ्लेक्सक्यूब सूट दुनियाभर के फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के कोर बैंकिंग, पेमेंट्स और लेंडिंग ऑपरेशंस में इस्तेमाल होता है. Q1FY27 में कंपनी की सेल्स 69 फीसदी बढ़कर 3,125 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 121 फीसदी बढ़कर 1,416 करोड़ रुपये हो गया.

ऑपरेटिंग मार्जिन 60 फीसदी रहा, जबकि लाइसेंस रेवेन्यू 75 फीसदी बढ़कर 2,936 करोड़ रुपये पहुंच गया. FY21 से FY26 के बीच सेल्स का 5-ईयर सीएजीआर 9 फीसदी और नेट प्रॉफिट का सीएजीआर 8 फीसदी रहा. यानी कंपनी की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ भले ही सीमित रही हो, लेकिन कैश जेनरेशन मजबूत बनी हुई है.

400 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड

FY26 में ओएफएसएस ने कुल 400 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया. इसका डिविडेंड यील्ड करीब 3.4 फीसदी है. कंपनी की बॉरोइंग्स मार्च 2026 तक सिर्फ 32 करोड़ रुपये थीं, जबकि रिजर्व्स 7,783 करोड़ रुपये रहे. FY26 में फ्री कैश फ्लो 2,587 करोड़ रुपये रहा. वहीं आरओसीई 45.3 फीसदी और आरओई 32.6 फीसदी रहा. स्टॉक में पिछले 6 महीनों में करीब 75 फीसदी की तेजी आई है. गुरुवार को कंपनी का शेयर 0.24 फीसदी गिरकर 11,651 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

Crizac

दूसरी कंपनी Crizac है, जो इंटरनेशनल एजुकेशन मार्केट में बी2बी प्लेटफॉर्म चलाती है. यह स्टूडेंट रिक्रूटमेंट एजेंट्स को यूके, कनाडा, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यूनिवर्सिटीज से जोड़ती है. Crizac की सेल्स FY21 के 111 करोड़ रुपये से बढ़कर FY26 में 1,042 करोड़ रुपये हो गई.

इस दौरान नेट प्रॉफिट 21 करोड़ रुपये से बढ़कर 219 करोड़ रुपये पहुंच गया. सेल्स का 5-ईयर सीएजीआर 56 फीसदी और प्रॉफिट सीएजीआर 60 फीसदी रहा. जून 2026 क्वार्टर में नेट प्रॉफिट 46 करोड़ रुपये रहा और स्टूडेंट एनरोलमेंट्स 15 फीसदी बढ़कर 4,751 हो गए.

4.3 फीसदी डिविडेंड यील्ड, लेकिन बड़ा रिस्क

Crizac का डिविडेंड यील्ड करीब 4.3 फीसदी है. मैनेजमेंट ने अगले 3 वर्षों तक कम से कम 40 फीसदी एनुअल प्रॉफिट डिविडेंड के तौर पर देने की कमिटमेंट की है. लेकिन स्टॉक पिछले एक साल में करीब 39 फीसदी गिर चुका है. इसकी सबसे बड़ी कमजोरी यूके मार्केट पर निर्भरता है. जून 2026 क्वार्टर में करीब 98.7 फीसदी रेवेन्यू यूके से आया. मैनेजमेंट ने FY27 में रेवेन्यू फ्लैट रहने का गाइडेंस दिया है. गुरुवार को कंपनी का शेयर इंट्रा-डे में 0.38 फीसदी बढ़कर 183 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

यह भी पढ़ें: चीन पर यूएस की सख्ती से भारत की इन 2 कंपनियों को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर बूम से बदल सकती है तस्वीर; रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.