चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के 68000 करोड़ रुपये डूबे, शेयरों का बुरा हाल; सबसे अधिक टूटा ये स्टॉक

चंद्रशेखरन के एग्जिट की खबर का टाटा ग्रुप के स्टॉक्स पर बड़ा असर दिखा. टाटा ग्रुप की 17 लिस्टेड कंपनियों का कंबाइंड मार्केट कैप करीब 68,119 करोड़ रुपये घट गया. टीसीएस स्टॉक इंट्राडे कारोबार में 5 फीसदी से ज्यादा गिरा और कारोबार के अंत में करीब 3.9 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

टाटा Image Credit: @Canva/Money9live

Highlights

  • चंद्रशेखरन के एग्जिट की खबर का टाटा ग्रुप के स्टॉक्स पर बड़ा असर दिखा.
  • टाटा ग्रुप की 17 लिस्टेड कंपनियों का कंबाइंड मार्केट कैप करीब 68,119 करोड़ रुपये घट गया.
  • टीसीएस स्टॉक इंट्राडे कारोबार में 5 फीसदी से ज्यादा गिरा.

Tata Group Market Cap: Tata Group की कई लिस्टेड कंपनियों के स्टॉक्स में बुधवार को भारी सेलिंग देखने को मिली. Tata Sons के चेयरमैन N Chandrasekaran के मौजूदा कार्यकाल के बाद दोबारा चेयरमैन नहीं बनने की खबर का असर ग्रुप के स्टॉक्स पर साफ दिखाई दिया. इस सेलिंग के चलते Tata ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का कंबाइंड मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 68,000 करोड़ रुपये घट गया है.

Chandrasekaran के Exit की खबर से दबाव

N Chandrasekaran ने कहा है कि वह 20 फरवरी 2027 को अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद Tata Sons के चेयरमैन के तौर पर री-अपॉइंटमेंट नहीं मांगेंगे. इस खबर के बाद इन्वेस्टर्स ने Tata Group की कई प्रमुख कंपनियों के स्टॉक्स में सेलिंग शुरू कर दी. खासतौर पर लार्ज-कैप Tata स्टॉक्स में दबाव देखने को मिला.

TCS Stock में 5 फीसदी तक की गिरावट

Tata Group की सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी Tata Consultancy Services यानी TCS के स्टॉक पर सबसे ज्यादा असर पड़ा. TCS का स्टॉक इंट्राडे कारोबार के दौरान 5 फीसदी से ज्यादा गिर गया. हालांकि, कारोबार के अंत में स्टॉक NSE पर 3.93 फीसदी की गिरावट के साथ 2,349.70 रुपये पर बंद हुआ.

Tata Consumer और Titan भी गिरे

Tata Consumer Products का स्टॉक करीब 1.5 फीसदी गिरकर बंद हुआ. वहीं, Titan Company में 0.57 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. Tata Steel का स्टॉक 1.09 फीसदी और Indian Hotels Company का स्टॉक 0.52 फीसदी नीचे बंद हुआ.

इन Tata Stocks में भी बिकवाली

Tata Technologies, Tata Investment Corporation और Tata Motors Passenger Vehicles के स्टॉक्स में 2 फीसदी तक की गिरावट रही. इसके अलावा, Tata Elxsi का स्टॉक 2.23 फीसदी गिरा. Trent में 0.86 फीसदी, Tata Power में 0.53 फीसदी और Tata Communications में 0.37 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.

मार्केट कैप में 68,000 करोड़ रुपये की कमी

Tata Group के इन स्टॉक्स में हुई सेलिंग का सीधा असर कंपनियों के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर पड़ा. कारोबार के दौरान Tata Group की लिस्टेड कंपनियों का कंबाइंड मार्केट वैल्यू करीब 68,000 करोड़ रुपये कम हो गया.

यह भी पढ़ें: 10 फीसदी तक चढ़ सकते हैं ये 3 शेयर, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह; जानें टारगेट और स्टॉप लॉस

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.