लो PE वाले 4 स्माल कैप स्टॉक्स, 3 साल में 400% तक प्रॉफिट CAGR, क्या बनेंगे अगला मल्टीबैगर; रखें नजर
Zen Technologies, Himadri Speciality Chemical, Genus Power, Travel Food Services और Oriana Power जैसे स्टॉक्स ने 3 साल में 100 से 400 फीसदी तक प्रॉफिट CAGR दिया है. ये कंपनियां इंडस्ट्री से कम वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रही हैं, जिससे रिरेटिंग की संभावना बनती है. हालांकि हाई रिटर्न के साथ रिस्क भी जुड़ा है, इसलिए निवेश से पहले सही रिसर्च जरूरी है.
Low PE Stocks: शेयर बाजार में ऐसे स्माल कैप स्टॉक्स निवेशकों के नजर में रहते हैं जो कम वैल्यूएशन पर तेजी से ग्रोथ दिखाते हैं. इस समय कुछ ऐसे स्टॉक्स सामने आए हैं जो लो P/E रेशियो पर ट्रेड कर रहे हैं, जबकि पिछले 3 साल में इन्होंने 100 फीसदी से लेकर 400 फीसदी तक का प्रॉफिट CAGR दिया है. यह कॉम्बिनेशन वैल्यू और ग्रोथ दोनों का संकेत देता है. ऐसे स्टॉक्स में आगे रिरेटिंग की संभावना भी रहती है. आइए जानते हैं क्या ये अगला मल्टीबैगर बन सकते हैं.
लो PE और हाई ग्रोथ का क्या मतलब
लो PE यानी कंपनी का शेयर अपने सेक्टर के मुकाबले सस्ता है. वहीं हाई प्रॉफिट CAGR यह दिखाता है कि कंपनी तेजी से मुनाफा बढ़ा रही है. जब ये दोनों चीजें एक साथ मिलती हैं तो यह संकेत मिलता है कि स्टॉक अंडर वैल्यू हो सकता है. ऐसे स्टॉक्स में बड़े निवेशक भी दिलचस्पी दिखाते हैं. अगर ग्रोथ जारी रहती है तो वैल्यूएशन में तेजी आ सकती है.
Zen Technologies
Zen Technologies डिफेंस सेक्टर में काम करती है और कॉम्बैट ट्रेनिंग और काउंटर ड्रोन सिस्टम बनाती है. कंपनी ने 3 साल में 411 फीसदी का शानदार प्रॉफिट CAGR दिया है. इसका PE भी इंडस्ट्री से कम है. इससे यह साफ होता है कि कंपनी तेजी से स्केल कर रही है. कंपनी के शेयर 25 मार्च को 2.77 फीसदी की गिरावट के साथ 1356 रुपये पर बंद हुए . इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 1653 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Himadri Speciality Chemical
Himadri Speciality Chemical कार्बन मटेरियल और केमिकल बनाती है. कंपनी ने 3 साल में 111 फीसदी प्रॉफिट CAGR दिया है. इसका PE भी इंडस्ट्री से थोड़ा कम है. यह कंपनी स्पेशल केमिकल स्पेस में मजबूत पकड़ बना रही है. EV और बैटरी मैटेरियल सेक्टर से जुड़ाव इसे लंबी अवधि में फायदा दे सकता है. कंपनी के शेयर 25 मार्च को 3.7 फीसदी की तेजी के साथ 444 रुपये पर बंद हुए . इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 953 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Genus Power
Genus Power metering solutions और EPC प्रोजेक्ट में काम करती है. कंपनी का PE काफी कम है जबकि प्रॉफिट CAGR 126 फीसदी रहा है. यह दिखाता है कि कंपनी तेजी से बढ़ रही है लेकिन वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक है. स्मार्ट मीटर और पावर इंफ्रा सेक्टर में सरकारी फोकस से इसे फायदा मिल सकता है. कंपनी के शेयर 25 मार्च को 3.9 फीसदी की गिरावट के साथ 225 रुपये पर बंद हुए . इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 356 फीसदी का रिटर्न दिया है.
Travel Food Services
Travel Food Services एयरपोर्ट QSR और लाउंट बिजनेस में काम करती है. कंपनी ने 219 फीसदी प्रॉफिट CAGR दिया है. इसका PE इंडस्ट्री से काफी कम है. एयर ट्रैफिक बढ़ने और ट्रैवल डिमांड में तेजी से कंपनी की ग्रोथ आगे भी मजबूत रह सकती है. कंपनी के शेयर 25 मार्च को 2.11 फीसदी की तेजी के साथ 1180 रुपये पर बंद हुए . इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 4.89 फीसदी का रिटर्न दिया है.
ये भी पढ़ें- घर का खाना अब विदेशों में हिट, इस छोटी कंपनी ने चुपचाप बनाया ₹4000 करोड़ का साम्राज्य; 9 महीनों में 13% बढ़ी कमाई
क्या बन सकते हैं मल्टीबैगर
इन सभी कंपनियों में एक समान बात है लो PE और हाई ग्रोथ. यह कंबीनेशन अक्सर मल्टीबैगर बनने की शुरुआत होता है. लेकिन निवेशकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि स्माल कैप स्टॉक्स में जोखिम ज्यादा होता है. कंपनी की ग्रोथ सस्टेन होती है या नहीं यह सबसे बड़ा फैक्टर होगा. सही रिसर्च और लॉन्ग टर्म नजरिया यहां जरूरी है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
