Manipal Health के शेयर में लिस्टिंग के बाद आई तेजी, निवेशक क्या करें- बेचें, खरीदें या होल्ड करें?
Manipal Health Enterprises के शेयर करीब 11% प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुए. लिस्टिंग के बाद शेयर 674 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. अब सवाल यह है कि निवेशक मुनाफावसूली करें, शेयर होल्ड करें या नई खरीदारी करें. चलिए जानते हैं.

Manipal Health Enterprises के शेयरों ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है. कंपनी का शेयर करीब 11 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर 652 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इसकी शुरुआत 655 रुपये प्रति शेयर पर हुई. लिस्टिंग के बाद खरीदारी जारी रही और NSE पर शेयर 674 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया है. ऐसे में IPO पाने वाले निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि अब मुनाफावसूली करें या शेयर को आगे के लिए होल्ड रखें चलिए जानते हैं.
क्या करें निवेशक?
Manipal Health का शेयर फिलहाल प्रीमियम वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहा है, जिससे नए निवेशकों के लिए सुरक्षा का मार्जिन सीमित है. इसकी एक बड़ी वजह यह है कि IPO से जुटाई गई राशि का बड़ा हिस्सा हालिया अधिग्रहण के लिए लिए गए कर्ज को चुकाने में इस्तेमाल होगा. ऐसे में कंपनी के पास फ्यूचर के विस्तार के लिए सीमित कैपिटल बचेगी.
क्या करें- बेचें, खरीदें या होल्ड करें?
Mint की रिपोर्ट में Swastika Investmart की हेड ऑफ वेल्थ शिवानी न्याती बताती है कि मजबूत लिस्टिंग के बावजूद शेयर प्रीमियम वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है. साथ ही, कंपनी की इनकम का 46 फीसदी से 60 फीसदी हिस्सा केवल कर्नाटक से आता है, जिससे एक ही राज्य पर इसकी निर्भरता काफी अधिक है.
उनके मुताबिक, जिन निवेशकों को IPO में शेयर मिले हैं, वे फिलहाल शेयर होल्ड कर सकते हैं. हालांकि नए निवेशकों को बेहतर एंट्री लेवल या कंपनी के कर्ज में और कमी आने का इंतजार करना चाहिए. उन्होंने लिस्टिंग से मिले मुनाफे को सुरक्षित रखने के लिए 620 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी है.
क्या है एक्सपर्ट की राय?
Kejriwal Research and Investment Services के संस्थापक अरुण केजरीवाल ने रिपोर्ट में बताया है कि IPO से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी अपने कर्ज को चुकाने में करेगी. इससे Manipal Health कर्ज मुक्त कंपनी बन जाएगी, जो हेल्थकेयर सेक्टर के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा सकता है.उनका मानना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में शेयर में और तेजी देखने को मिल सकती है.
कम और ज्यादा जोखिम वाले निवेशकों के लिए अलग सलाह
रिपोर्ट के मुताबिक, कम जोखिम लेने वाले निवेशक लिस्टिंग गेन बुक कर मुनाफावसूली कर सकते हैं. वहीं, ज्यादा जोखिम लेने वाले निवेशक शेयर को होल्ड कर सकते हैं और 590 रुपये, यानी इश्यू प्राइस, पर ट्रेलिंग स्टॉप-लॉस बनाए रख सकते हैं.
निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
एक्सपर्ट्स की राय के अनुसार, Manipal Health की लिस्टिंग मजबूत रही है, लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन को देखते हुए नए निवेशकों को जल्दबाजी से बचना चाहिए. जिन निवेशकों को IPO में शेयर मिले हैं, वे अपनी जोखिम लेने की क्षमता के अनुसार फैसला कर सकते हैं. कम जोखिम वाले निवेशक मुनाफा बुक कर सकते हैं, जबकि लंबी अवधि और ज्यादा जोखिम लेने वाले निवेशक स्टॉप-लॉस के साथ शेयर होल्ड करने पर विचार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Infosys से तेज ग्रोथ, लेकिन महंगा है वैल्यूएशन; बन रहा कमाई का इंजन; इन 3 IT स्टॉक पर रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.