चुनावी रुझानों के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 77,500 के पार, निफ्टी में 190 अंको की तेजी, ऑटो स्टॉक में धूम

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों और गिफ्ट निफ्टी के संकेतों के बीच बाजार आज हरे निशान में खुला है. गिफ्ट निफ्टी और अन्य एशियन मार्केट की मजबूती बाजार में पॉजिटिव मुड बनाए रखी है. जैसे जैसे राज्यों में चुनावी रुझान आएंगे बाजार के समीकरण में हलचल देखने को मिलती रह सकती है.

शेयर बाजार में तेजी Image Credit: Money9 Live

Share Market 4 April: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज हफ्ते की शुरुआत बेहद शानदार रही है. चारों तरफ छाई हरियाली के बीच निवेशकों के चेहरे खिल उठे हैं. घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स, BSE Sensex और NSE Nifty 50, दोनों ही आज जबरदस्त मजबूती के साथ खुले हैं. ओपनिंग बेल बजते ही सेंसेक्स ने 77,500 के स्तर को पार कर लिया, वहीं निफ्टी भी 24,000 के अहम लेवल के ऊपर मजबूती से टिका हुआ है.

इंडेक्स का हाल

बाजार खुलने के साथ ही BSE Sensex 587.50 अंकों या 0.76% की बढ़त के साथ 77,501.00 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा. दूसरी तरफ, Nifty 50 की शुरुआत भी दमदार रही और यह 192.95 अंकों या 0.80% की तेजी के साथ 24,190.50 के स्तर पर पहुंच गया. बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में भी आज अच्छी खरीदारी देखी जा रही है.

Nifty Bank 325.55 अंक (0.59%) चढ़कर 55,188.90 पर और Nifty Fin Service 150.30 अंक (0.59%) की बढ़त के साथ 25,807.65 पर कारोबार कर रहे हैं. Nifty Auto में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है, वहीं FMCG इंडेक्स भी 1.23 फीसदी से ऊपर ट्रेड करता दिखा.

बाजार के आंकड़ों में बुल का दबदबा

मार्केट के आंकड़ों पर नजर डालें तो आज बुल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. कुल 903 शेयरों में ट्रेडिंग शुरू हुई, जिसमें से 742 शेयर बढ़त के साथ यानी एडवांस में रहे, जबकि सिर्फ 107 शेयरों में गिरावट देखी गई.

वहीं, 54 शेयर बिना किसी बदलाव के स्थिर बने हुए हैं. बाजार में तेजी का आलम यह है कि 69 शेयरों ने अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर (52-Week High) को छू लिया है, जबकि केवल 7 शेयर अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर पर हैं. इसके अलावा, 36 शेयर अपर सर्किट में और 13 शेयर लोअर सर्किट में फंसे नजर आए.

टॉप गेनर्स और लूजर्स: ऑटो सेक्टर में धूम

आज शुरुआती कारोबार में ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा चमक देखी जा रही है. Bajaj Auto 4.56% की बढ़त के साथ टॉप गेनर बना हुआ है. इसके बाद Maruti में 4.29% और Adani Ports में 3.86% की शानदार तेजी दर्ज की गई है.

अन्य प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में Hindustan Unilever (2.71%) और Tata Consumer (2.28%) शामिल हैं. वहीं, गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो ONGC 0.65% की सुस्ती के साथ टॉप लूजर की लिस्ट में है, इसके साथ ही TCS (-0.36%) और Eternal (-0.01%) के शेयरों में भी मामूली बिकवाली देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़ें: अडानी ग्रुप में निवेश का प्लान? जानें इस तिमाही 9 में से किसने दिखाया सबसे ज्यादा दम, मुनाफे में 10180% तक की भारी बढ़त

एशियाई बाजारों में भी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार की इस तेजी को ग्लोबल मार्केट, खासकर एशियाई बाजारों से भी जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. आज GIFT Nifty 133.50 अंकों (0.55%) की बढ़त के साथ 24,280.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो घरेलू बाजार के लिए सकारात्मक संकेत था.

अन्य प्रमुख एशियाई सूचकांकों में Taiwan Weighted में 4.50% की भारी उछाल देखी जा रही है, जबकि हांगकांग का Hang Seng 1.68% और सिंगापुर का Straits Times 0.58% की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे हैं. एशियाई बाजारों में छाई इस हरियाली ने निवेशकों के सेंटिमेंट को बूस्ट करने में अहम भूमिका निभाई है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories

स्विंग ट्रेड छोड़िए… 2026 के लिए बन रहा विस्फोटक ब्रेकआउट! ये 3 ब्लू-चिप शेयर दे सकते हैं तगड़ा रिटर्न

अडानी ग्रुप में निवेश का प्लान? जानें इस तिमाही 9 में से किसने दिखाया सबसे ज्यादा दम, मुनाफे में 10180% तक की भारी बढ़त

न IT, न AI… ‘स्मॉल कैप क्वीन’ डॉली खन्ना का ओल्ड इकॉनमी पर दांव, इन 3 शेयरों में लगाए ₹370 करोड़

स्मार्ट मनी की एंट्री! सिंगापुर सरकार ने इन 2 स्टॉक में खरीदी ₹2,329 करोड़ की हिस्सेदारी, क्या ये बनेंगे अगला मल्टीबैगर?

12 दिन, 12 अपर सर्किट… Penny Stock या पैसा मशीन? ₹30 से सस्ते शेयर ने दिखाया दम, क्या अभी भी मौका?

34% सस्ता मिल रहा है रामदेव अग्रवाल का यह शेयर, कंपनी कर्ज-मुक्त, 5 साल में 239% उछला स्टॉक